मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

CWG 2022: दिव्या काकरान ने कुश्ती में जीता कांस्य, भारत को दिलाया 25वां मेडल

Birmingham Commonwealth Games 2022: भारत की दिव्या काकरान ने महिलाओं की 68 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता। इसी के साथ भारत के कुश्ती में 5 मेडल हो गए हैं। भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 म…

CWG 2022: दिव्या काकरान ने कुश्ती में जीता कांस्य, भारत को दिलाया 25वां मेडल
CWG 2022: दिव्या काकरान ने कुश्ती में जीता कांस्य, भारत को दिलाया 25वां मेडल | फ़ोटो: TVL News

 Birmingham Commonwealth Games 2022: भारत की दिव्या काकरान ने महिलाओं की 68 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता। इसी के साथ भारत के कुश्ती में 5 मेडल हो गए हैं। भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब तक 9 गोल्ड, 8 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज हो गए हैं।


दिव्या काकरान ने  फ्रीस्टाइल 68 किग्रा वर्ग में टोंगा की लिली कॉकर को 2-0 से हराया। उन्होंने यह मैच सिर्फ 30 सेकंड में अपने नाम कर लिया। दिव्या ने एशियाई खेलों (2018) में भी कांस्य पदक जीता था।



दिव्या काकरान से पहले फ्रीस्टाइल कुश्ती में पहलवान दीपक पुनिया, साक्षी मलिक,  बजरंग पुनिया और अंशु मलिक मेडल जीते| भारतीय पहलवान दीपक पुनिया, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने गोल्ड जीता जबकि अंशु मलिक ने सिल्वर अपने नाम किया|



..सोचकर आई थी कि गोल्ड लेकर ही जाना है:साक्षी मलिक

स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, ;अबकी बार मैं यही सोचकर आई थी कि गोल्ड लेकर ही जाना है। ये बेहद अच्छा एहसास है। जो भी मेरी कमी थी मैंने उस पर काम किया और वापस आई। राष्ट्रगान (जीतने के बाद)बजना मेरे लिए एक सपने जैसा था जिस कारण से मैं भावुक हुई|



टूर्नामेंट में बेस्ट करूं यही कोशिश रहती है: बजरंग पुनिया

स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, ;मैं किसी भी टूर्नामेंट में जाता हूं तो कोशिश रहती है कि मैं अपना बेस्ट करूं। मैं लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आगे मैं 2024 के ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश करूंगा|



खुशी है: रजत पदक जीतने के बाद अंशु मलिक

रजत पदक जीतने के बाद भारतीय पहलवान अंशु मलिक ने कहा,"मुझे खुशी है कि मैंने अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए रजत पदक जीता। मैं खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहित करने और प्रेरित करने के लिए PM को धन्यवाद देती हूं। मैं आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी|



 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के अब तक 9 गोल्ड सहित 25 मेडल हो गए हैं। भारत ने लॉन बाउल्स में 1 मेडल, जूडो में 3 मेडल और 11 मेडल वेटलिफ्टिंग ( 1 पैरा पावरलिफ्टिंग समेत) में जीते|  भारतीय टेबल टेनिस टीम ( पुरुष) , भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम, स्क्वैश , ऊंची कूद (पुरुष) और लंबी कूद (पुरुष) में 1-1 मेडल आये है|  इसके अलावा  महिलाओं की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती , पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम भार वर्ग ,महिलाओं के 62 किग्रा वर्ग ,पुरुषों के 86 किग्रा और महिलाओं की 68 किग्रा वर्ग में 1-1 मेडल आये है|


9 गोल्ड: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, लॉन बॉल्स (महिला फोर्स), भारतीय टेबल टेनिस टीम ( पुरुष), पैरापावरलिफ्टर सुधीर, भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया (पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम भार वर्ग) , साक्षी मलिक (महिलाओं के 62 किग्रा वर्ग)


8 सिल्वर: संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम, मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद), इंडियन रेसलर अंशु मलिक (महिलाओं की 57 किग्रा वर्ग)


8 ब्रॉन्ज: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल,  भारतीय भारोत्तोलक गुरदीप सिंह, दिव्या काकरान (महिलाओं की 68 किग्रा वर्ग)


संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल 

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड 

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर

वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक 

CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर 

भारतीय जुडोका विजय कुमार ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 8वां मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य

भारतीय लॉन बाउल्स टीम ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता गोल्ड

CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, सिंगापुर को 3-1 से हराया

CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार

CWG 2022: लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 14वां मेडल 

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्क्वैश में मिला पहला मेडल, सौरव घोषाल ने जीता कांस्य

CWG 2022: भारत को जूडो में 'मिला' तीसरा मेडल, तूलिका मान ने जीता सिल्वर

CWG 2022: भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने भारत को वेटलिफ्टिंग में दिलाया 10वां मेडल, 109+ किग्रा में जीता कांस्य

CWG 2022: ऊंची कूद में भारत को पहला मेडल, तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य 

CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता गोल्ड

CWG 2022: सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड

CWG 2022: बजरंग पुनिया ने कुश्ती में जीता गोल्ड, भारत को 22वां मेडल 

CWG 2022: साक्षी मलिक ने जीता भारत के लिए 8वां गोल्ड

CWG 2022: कुश्ती में गोल्डन हैट्रिक, भारत को 9वां गोल्ड 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।