मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

CWG 2022: शटलर पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड, कनाडा की मिशेल ली को हराया

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के 11वें दिन पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन सिंगल्स फाइनल में जीत दर्ज़ कर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। भारत की शटलर पीवी सिंधु ने महिला सि…

CWG 2022: शटलर पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड, कनाडा की मिशेल ली को हराया
CWG 2022: शटलर पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड, कनाडा की मिशेल ली को हराया | फ़ोटो: TVL News

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के 11वें दिन पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन सिंगल्स फाइनल में जीत दर्ज़ कर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। भारत की शटलर पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स के फाइनल में कनाडा की शटलर मिशेल ली को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है| कॉमनवेल्थ में विमंस सिंगल्स मुकाबलों में सिंधु का यह पहला गोल्ड है।



पी.वी. सिंधु ने महिला एकल मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस मैच में सिंधु शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिख रही थीं और आसानी से यह मुकाबला अपने नाम किया। 



यह पहली बार है जब महिला एकल में सिंधु ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीतने का कमाल किया है| अलावा सिंधु ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा में गोल्ड पदक जीता था, उन्होंने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल में कांस्य पदक हासिल की थी|



प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीवी सिंधु को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। महिला एकल फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को "चैंपियंस का चैंपियन" कहा।



बता दें कि इस कॉमनवेल्थ गेम्स में अब भारत के हिस्से में कुल 19 गोल्ड मेडल आए हैं और कुल मिलकर यह 56वां मेडल हैं| भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन पांच स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य समेत कुल 15 पदक जीते। बॉक्सिंग में निकहत जरीन, अमित पंघाल और नीतू ने कमाल किया। वहीं, ट्रिपल जंप में अल्डहॉस और अब्दुल्ला ने पदक दिलाया।



रविवार, 7 अगस्त को बॉक्सिंग में भारत की दो महिला और एक पुरुष मुक्केबाज ने स्वर्ण जीता। महिलाओं के 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में नीतू घणघस और 48-50 किलोग्राम भारवर्ग में निकहत जरीन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, पुरुषों के 48-51 किलोग्राम भारवर्ग में अमित पंघाल ने भी स्वर्ण पदक जीता।



यह एक महान क्षण है: स्वर्ण पदक जीतने पर पीवी सिंधु के पिता पीवी रमना

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर पी.वी. सिंधु के पिता पी.वी. रमना ने कहा,''यह एक महान क्षण है। वह इसका बेसब्री से इंतजार कर रही थी और उसे यह मेडल चाहिए था। हमें खुशी है कि वह जीत गई है और उम्मीद है कि वह अगली श्रृंखला के लिए इस लय को जारी रखेगी|



कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 56पदक जीत चुका है इनमें 19 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य शामिल हैं। भारत पदक तालिका में फिलहाल पांचवें स्थान पर है।



भारत के पदक विजेता

19स्वर्ण: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घणघस, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत कमल-श्रीजा अकुला, पी.वी. सिंधु


 15 रजत: संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरत और साथियान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, सागर


22 कांस्य: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव घोषाल-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रीसा और गायत्री



संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल 

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड 

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर

वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक 

CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर 

भारतीय जुडोका विजय कुमार ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 8वां मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य

भारतीय लॉन बाउल्स टीम ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता गोल्ड

CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, सिंगापुर को 3-1 से हराया

CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार

CWG 2022: लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 14वां मेडल 

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्क्वैश में मिला पहला मेडल, सौरव घोषाल ने जीता कांस्य

CWG 2022: भारत को जूडो में 'मिला' तीसरा मेडल, तूलिका मान ने जीता सिल्वर

CWG 2022: भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने भारत को वेटलिफ्टिंग में दिलाया 10वां मेडल, 109+ किग्रा में जीता कांस्य

CWG 2022: ऊंची कूद में भारत को पहला मेडल, तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य 

CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता गोल्ड

CWG 2022: सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड

CWG 2022: बजरंग पुनिया ने कुश्ती में जीता गोल्ड, भारत को 22वां मेडल 

CWG 2022: साक्षी मलिक ने जीता भारत के लिए 8वां गोल्ड

CWG 2022: कुश्ती में गोल्डन हैट्रिक, भारत को 9वां गोल्ड 

CWG 2022: दिव्या काकरान ने कुश्ती में जीता कांस्य, भारत को दिलाया 25वां मेडल 

CWG 2022: भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने जीता कांस्य, कुश्ती में छठा पदक 

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में 10,000 मीटर रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी ने जीता सिल्वर 

CWG 2022: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, स्टीपलचेज फाइनल में नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता सिल्व 

CWG 2022: लॉन बाउल्स में भारत को मिला दूसरा मेडल 

CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लैंबोरिया ने जीता कांस्य, भारत को 30वां मेडल 

CWG 2022: पूजा गहलोत ने जीता कांस्य, भारत को कुश्ती में सातवां मेडल 

CWG 2022: रवि दहिया ने भारत को दिलाया 10वां गोल्ड, भारत की झोली में 32वां मेडल

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में विनेश फोगाट ने गोल्ड जीत रचा इतिहास 

CWG 2022: भारतीय पहलवान नवीन ने जीता स्वर्ण, फाइनल में पाकिस्तानी पहलवान को हराया  

CWG 2022: मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने जीता कांस्य, बॉक्सिंग में भारत का दूसरा मेडल 

CWG 2022: रेसलर दीपक नेहरा ने 97kg कैटेगरी में जीता कांस्य 

CWG 2022: सोनलबेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में जीता कांस्य, भारत को 38वां मेडल 

CWG 2022: बॉक्सर रोहित ने जीता कांस्य, , बॉक्सिंग में भारत का तीसरा मेडल

CWG 2022: भाविनाबेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में जीता गोल्ड

CWG 2022: मेडल का 16 साल का इंतजार खत्म कर भारत ने महिला हॉकी मैच में जीता कांस्य 

CWG 2022: नीतू ने बॉक्सिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड 

 CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने जीता गोल्ड

CWG 2022: भारत को पहली बार एक साथ ट्रिपल जंप में सोना और चांदी 

CWG 2022: भारतीय एथलीट संदीप कुमार ने दस हज़ार मीटर पैदल चाल में जीता कांस्य 

CWG:अन्नू रानी ने महिलाओं की भाला फेंक इवेंट में जीता कांस्य, भारत की झोली में 47वां मेडल 

CWG 2022: बॉक्सिंग में भारत को मिला तीसरा गोल्ड, विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता मेडल 

CWG 2022: शरत कमल और साथियान ज्ञानसेकरन की जोड़ी ने पुरुष डबल्स टेबल टेनिस में जीता सिल्वर  

CWG 2022: सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल ने मिश्रित डबल्स स्क्वैश में जीता कांस्य, भारत के पदकों का अर्धशतक

Commonwealth Games 2022: किदांबी श्रीकांत ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य

कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया ने जीता सिल्वर, ऑस्ट्रेलिया को मिला गोल्ड

CWG 2022: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में 'मिला' 18वां सोना

CWG 2022: त्रीसा और गायत्री की युगल जोड़ी ने बैडमिंटन में जीता कांस्य

CWG 2022: बॉक्सर सागर अहलावत ने जीता रजत, बॉक्सिंग में भारत को मिले 7 मेडल 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।