मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“'खुश हूं लेकिन खुद से नाराज भी हूं क्योंकि..”: सिल्वर मेडल जीतने पर बोले वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर

Birmingham Commonwealth Games 2022: भारत के संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 248 किलोग्राम के साथ भारत के लिए पहला रजत पदक जीता। सरगर ने पुरुषों की 55 किलोग्राम वेटलिफ्टर में 248…

“'खुश हूं लेकिन खुद से नाराज भी हूं क्योंकि..”: सिल्वर मेडल जीतने पर बोले वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर
“'खुश हूं लेकिन खुद से नाराज भी हूं क्योंकि..”: सिल्वर मेडल जीतने पर बोले वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर | फ़ोटो: TVL News

Birmingham Commonwealth Games 2022: भारत के संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 248 किलोग्राम के साथ भारत के लिए पहला रजत पदक जीता। सरगर ने पुरुषों की 55 किलोग्राम वेटलिफ्टर में 248 किलोग्राम का भार उठाकर रजत पदक जीता| टलिफ्टर संकेत सरगर को चोट लगने के बावजूद भी उन्होंने भारत को पहला पदक दिलाया। 



संकेत महादेव सरगर ने कहा कि, “'मैं खुश हूं लेकिन मैं खुद से नाराज भी हूं क्योंकि मुझे स्वर्ण पदक जीतना था और मैंने स्वर्ण पदक के लिए तैयारी भी की थी। मैं 4 साल से स्वर्ण पदक के लिए तैयारी कर रहा था और स्वर्ण पदक एक कदम की दूरी पर था। मुझे इस पदक के मिलने पर खुशी है कि ये देश का पहला पदक है|



 महाराष्ट्र के सांगली निवासी पिता महादेव सरगर ने कहा कि, “'मेरे बेटे ने भारत को पहला पदक दिया है इससे हम बहुत खुश हैं|



पिता महादेव सरगर ने कहा कि, “मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मेरे बेटे ने रजत पदक जीता है। मेरी चाय और पान की दुकान है जिससे मैं अपना खर्चा चलाता हूं। मेरी बेटी ने हरियाणा के पंचकुला में स्वर्ण पदक जीता और बेटे ने लंदन में रजत पदक जीता है जिससे मैं खुश हूं|



संकेत महादेव सरगर के कोच मयूर सिंहसन ने कहा कि, “'संकेत को चोट लगने के बावजूद भी उसने भारत को पहला पदक दिलाया और सांगली को पहला पदक दिलाया जिससे हमें गर्व महसूस हो रहा है। मुझे विश्वास है कि वो आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेगा|



संकेत महादेव सरगर के रजत पदक जीतने पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि, “'संकेत को भारत के लिए पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद। पूरे भारतवर्ष को भी बहुत-बहुत बधाई कि आजादी के अमृत महोत्सव के समय पर हम खेलों की दुनिया की तरफ अग्रसर हो रहे हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।