मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Vijender Singh vs Eliyasu Sule: रायपुर में घाना के एलियासु सुले से भिड़ेंगे बॉक्सर विजेंदर सिंह

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपनी पहली पेशेवर मुक्केबाजी के लिए तैयार है। पेशेवर भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह का मुकाबला 'द जंगल रंबल' में घाना के मुक्केबाज एलियासु सुले से होगा। यह मुकाबला र…

Vijender Singh vs Eliyasu Sule: रायपुर में घाना के एलियासु सुले से भिड़ेंगे बॉक्सर विजेंदर सिंह
Vijender Singh vs Eliyasu Sule: रायपुर में घाना के एलियासु सुले से भिड़ेंगे बॉक्सर विजेंदर सिंह | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपनी पहली पेशेवर मुक्केबाजी के लिए तैयार है। पेशेवर भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह का मुकाबला 'द जंगल रंबल' में घाना के मुक्केबाज एलियासु सुले से होगा। यह मुकाबला रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में बुधवार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। रायपुर में यह पहला पेशेवर मुक्केबाजी मुकाबला होगा। पूरे देश के प्रशंसक विजेंदर सिंह के मुकाबले को देख सकें इसके लिए टीवी नेटवर्क  वायाकम 18 ने स्पोर्ट्स 18 खेल और वूट पर मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा।



भारत के पहले पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह इस मुकाबले के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण ले रहे थे। इस मुकाबले के लिए विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि 8 जून को प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात की थी और छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल बाक्सिंग मैच का आयोजन करने के लिए अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने इस अनुरोध को स्वीकार किया था और उसी तारतम्य में मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर राजधानी रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय बाक्सिंग मुकाबला होने जा रहा है। 



मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को एक खेल राज्य में के रूप में बदलने का उनका प्रयास जारी है ।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि विजेंदर सिंह की पेशेवर लड़ाई इस योजना को और मजबूत करेगी कि हमें न केवल लोगों को प्रोत्साहित करना है बल्कि छत्तीसगढ़ को खेल की महाशक्ति के रूप में मानने के लिए भी तैयारी करनी है।



गौरतलब है कि विजेंदर सिंह लगभग 19 महीनों के बाद रिंग में उतरने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मैनचेस्टर में कड़ी ट्रेनिंग ली है। भारत के मुक्केबाज विजेंदर सिंह और घाना के मुक्केबाज एलियासु सुले अभी तक आठ आठ नाकआउट मुकाबले जीत चुके हैं और विजेंदर सिंह की ये कोशिश रहेगी को वो अपने इस रिकार्ड में एक और नाकआउट जीत दर्ज कर सकें।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।