मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

CM भूपेश बघेल से ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने की मुलाकात: रायपुर में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच कराने का आश्वासन, मुकाबले में आएंगे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज

रायपुर: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भारतीय प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में खेलों विशेष रूप से और बॉक्सिंग को बढ़ावा देने की…

CM भूपेश बघेल से ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने की मुलाकात: रायपुर में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच कराने का आश्वासन, मुकाबले में आएंगे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज
CM भूपेश बघेल से ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने की मुलाकात: रायपुर में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच कराने का आश्वासन, मुकाबले में आएंगे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भारतीय प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में खेलों विशेष रूप से और बॉक्सिंग को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की।  विजेंदर सिंह भारत के ऐसे पहले बॉक्सर हैं जिन्होंने ओलंपिक में कई पदक जीता है।विजेंदर सिंह ने वर्ष 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। 



विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच कराने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर में मैच करने की सहमति दी। इस मैच में विजेंदर सिंह का मुकाबला अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज से होगा।   विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल को बॉक्सिंग ग्लव्स भेंट किए। मुख्यमंत्री ने भी विजेंदर सिंह को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।



विजेन्दर सिंह ने कहा,खेलों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा हुई है।छत्तीसगढ़ की जनता बॉक्सिंग को लेकर काफी उत्साहित है। CM ने आश्वासन दिया है कि मेरा अगला मैच छत्तीसगढ़ में होगा। मैच रायपुर के इंडोर स्टेडियम में होगा। मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज आएंगे|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।