मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

चोट के कारण बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप से 'हटीं' शटलर पीवी सिंधु

नई दिल्‍ली: World Championships 2022: चोट के कारण भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु के विश्व चैंपियनशिप से बाहर हो गई है| शटलर पीवी सिंधु के चोटिल होने के कारण जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाल…

चोट के कारण बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप से 'हटीं' शटलर पीवी सिंधु
चोट के कारण बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप से 'हटीं' शटलर पीवी सिंधु | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: World Championships 2022: चोट के कारण भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु के विश्व चैंपियनशिप से बाहर हो गई है| शटलर पीवी सिंधु के चोटिल होने के कारण जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले  22 अगस्त से 28 अगस्त तक BWF विश्व चैंपियनशिप से बाहर हो गई है| विश्व चैंपियनशिप 21 अगस्त से शुरू होने वाली है और 28 अगस्त तक चलेगी|



पूर्व चैंपियन पीवी सिंधु बर्मिंघम में अपने राष्ट्रमंडल खेल 2022 अभियान के दौरान चोटिल होने के बाद 21 अगस्त से शुरू होने वाली विश्व चैंपियनशिप 2022 के लिए टोक्यो नहीं जाएंगी। 



सिंधु ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान उनके बाएं पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया था| और वह टोक्यो विश्व चैंपियनशिप से बाहर हो रही है।



सिंधु ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, "जब मैं भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के शिखर पर हूं, दुर्भाग्य से मुझे विश्व चैंपियनशिप से हटना पड़ा है।"



पीवी सिंधु ने बताया, 'मुझे कॉमनवेल्थ गेम्स के क्वार्टर फाइनल में दर्द महसूस हुआ और चोटिल होने का डर था, लेकिन अपने कोच, फिजियो और ट्रेनर की मदद से मैंने जितना हो सका बढ़ने का फैसला किया|  



उन्होंने बताया"'फाइनल के दौरान और उसके बाद दर्द असहनीय था| इसलिए जैसे ही मैं हैदराबाद वापस आई मेरा एमआरआई स्कैन हुआ| डॉक्टरों ने मेरे बाएं पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर की पुष्टि की और कुछ हफ्तों के लिए आराम करने की सलाह दी है| मैं कुछ हफ्तों में प्रशिक्षण पर वापस लौट सकती हूं|



सिंधु ने पहली बार CWG 2022 में महिला सिंगल्स का गोल्ड मेडल जीता था| राष्ट्रमंडल खेलों में कनाडा की मिशेल ली के खिलाफ महिला एकल फाइनल के दौरान पीवी सिंधु अपने बाएं पैर पर टेप लगाकर खेलती नजर आईं थी। पी.वी. सिंधु ने दर्द से जूझते हुए महिला एकल मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 हराकर स्वर्ण पदक जीता था|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।