ऑरेगोन, USA : विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: भारत के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में 18वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने 88.13 मीटर भाला फेंक कर यह मेडल हासिल किया। गोल्ड ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने जीता उन्होंने 90.46 मीटर भाला फेंका।ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष बन गए जिन्होंने भाला फेंक स्पर्धा में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता
भारत के नीरज चोपड़ा ने पुरुषों के जेवलिन फाइनल में अपने चौथे प्रयास में 88.13 मीटर का थ्रो किया। नीरज चोपड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया, पुरुषों के जेवलिन फाइनल में 88.13 मीटर के अपने चौथे थ्रो के साथ रजत पदक जीता।
नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 82 . 39, तीसरे में 86.37 और चौथे प्रयास में 88 .13 का थ्रो किया| जबकि इसी इवेंट में भारत के दूसरे थ्रोअर रोहित यादव ने पुरुषों के जेवलिन फाइनल में अपने तीसरे प्रयास में 78.72 मीटर का थ्रो किया। वे 10वीं पोजिशन पर रहे।
ग्रेनेडियन जेवलिन थ्रोअर एंडरसन पीटर्स अपने उच्चतम स्कोर 90.54 मीटर के साथ विश्व चैंपियन बने और स्वर्ण पदक जीता।
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा,''अपने देश के लिए मेडल जीतकर काफी अच्छा लग रहा है, कॉमनवेल्थ गेम्स में मैं अपना बेस्ट दूंगा|
चोपड़ा ने कहा,'आज की स्थिति थोड़ी ठीक नहीं थी, काफी हवा थी लेकिन उम्मीद थी कि थ्रो लगेगी। मैंने आज मेडल जीता है तो अच्छा लग रहा है और अब अगले साल फिर कोशिश करेंगे इससे अच्छा करने की| विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में काफी समय के बाद हमें मेडल मिला है तो इस बात की खुशी है। खेल में ऊपर-नीचे होता रहता है लेकिन हमें अपना काम करते रहना चाहिए और वो मैं करता रहूंगा तथा कोशिश करूंगा कि आगे इससे बेहतर प्रदर्शन करूं|
नीरज चोपड़ा ने कहा,''आज एंडरसन पीटर्स का दिन था उसने आज अच्छा प्रदर्शन किया। मैंने भी काफी कोशिश की थी, आज काफी कठिन प्रतियोगिता थी लेकिन हमने मेडल जीता इस बात की खुशी है और आज काफी कुछ सीखने को मिला|
प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू , केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गृहमंत्री अनिल विज ने नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'हमारे सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक नीरज द्वारा एक और बड़ी उपलब्धि के लिए उनको बहुत बधाई। यह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। नीरज को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा की जीत की सराहना की। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर पानीपत (हरियाणा ) में उनके आवास पर जश्न मनाया जा रहा है।
बहुत अच्छा लग रहा है..: नीरज चोपड़ा की मां सरोज
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर उनकी मां सरोज देवी ने कहा,''बहुत अच्छा लग रहा है, हमें उम्मीद थी कि वो मेडल जरूर जीतेगा और उसकी मेहनत पूरी हुई|
बहुत खुशी है: नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर उनके पिता सतीश कुमार ने कहा,''हमें बहुत खुशी है कि विश्व एथलेटिक्?? चैंपियनशिप में रजत पदक मिला है और देशवासियों को भी उस पर नाज है। कॉमनवेल्थ गेम्स में वो बेहतर करने की कोशिश करेगा|
आज इतिहास बना है: खट्टर
हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा,'' विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने देश के लिए आज सिल्वर मेडल जीता है और ये पहला इतिहास बना है। इससे पहले 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था लेकिन सिल्वर मेडल पहली बार जीता है। मैं अपनी ओर से नीरज चोपड़ा को बधाई देता हूं|
चोपड़ा ने भारत और हरियाणा का मान बढ़ाया है: विज
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा,''विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में दूसरा स्थान हासिल करके भारत का मान बढ़ाया है, हरियाणा का मान बढ़ाया है। मैं अपनी ओर से और अपनी सरकार की ओर से नीरज चोपड़ा को मुबारकबाद देता हूं|
नीरज चोपड़ा पर गर्व है: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,'आज World Athletics Championships में नीरज चोपड़ा जी ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है|