मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

प्राइम वीडियो के 'द राणा दग्गुबाती शो' में श्रीलीला ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में राणा और सिद्धु को दिया बड़ा हिंट!

पहले एपिसोड की शानदार सफलता के बाद, प्राइम वीडियो द राणा दग्गुबाती शो का मच अवेटेड दूसरा एपिसोड लेकर आया है, जिसमें चार्मिंग सिद्धार्थ जोंनालगड्डा, जिन्हें सिद्धु के नाम से भी जाना जाता है, और एनर्जे…

प्राइम वीडियो के 'द राणा दग्गुबाती शो' में श्रीलीला ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में राणा और सिद्धु को दिया बड़ा हिंट!
प्राइम वीडियो के 'द राणा दग्गुबाती शो' में श्रीलीला ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में राणा और सिद्धु को दिया बड़ा हिंट! | फ़ोटो: TVL News

पहले एपिसोड की शानदार सफलता के बाद, प्राइम वीडियो द राणा दग्गुबाती शो का मच अवेटेड दूसरा एपिसोड लेकर आया है, जिसमें चार्मिंग सिद्धार्थ जोंनालगड्डा, जिन्हें सिद्धु के नाम से भी जाना जाता है, और एनर्जेटिक श्रीलीला एक छत के नीचे आकर एक दिलचस्प और खुलकर बात करने वाले एपिसोड में माहौल जमाते नजर आएंगे। इस एपिसोड में मजेदार बातचीत, हंसी से भरपूर पल और उनके पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खास चर्चाएं देखने मिलेगी। यह आम टॉक-शोज से हटकर है, जिसकी वजह से यह दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव बन गया है।


सिद्धु और राणा श्रीलीला के आने वाले प्रोजेक्ट्स, खासकर उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी उत्सुक थे। हालांकि, श्रीलीला ने इन सवालों को टालने की कोशिश की और ज्यादा कुछ नहीं बताया क्योंकि इस बारे में ऑफिशियल तौर पर घोषणा होनी अभी बाकी है। राणा के जोर देने पर आखिरकार श्रीलीला ने माना, "हां, यह सच है। यह मेरा पहली बार बॉलीवुड में काम करने का मौका होगा। यह एक नया और अलग अनुभव है।" हाल ही में, धमाका एक्ट्रेस ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के धमाकेदार डांस नंबर किसिक में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचा है। अब फैंस बेसब्री से उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।


राणा ने चुटकी लेते हुए पूछा, "मैं जहां भी शादी में जाता हूं, वहां तुम्हें और तुम्हारी मां को देखता हूं। मेरे कजिन भी तुम्हें बहन बुलाते हैं। आखिर चल क्या रहा है?" श्रीलीला ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "हम ओंगोल के हैं, जो करमचेड़ु आपके (राणा) होम टाउन के पास है। हम वहां संक्रांति के लिए अक्सर जाते थे।"


राणा दग्गुबाती द्वारा निर्मित, होस्ट और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस की गई 'द राणा दग्गुबाती शो' एक अनस्क्रिप्टेड तेलुगु ओरिजिनल सीरीज है, जिसमें कुल आठ एपिसोड हैं। इस शो में दुलकर सलमान, नागा चैतन्य अक्किनेनी, सिद्धु जोनालगड्डा, श्रीलीला, नानी, एस.एस. राजामौली, राम गोपाल वर्मा जैसे कई शानदार मेहमान शामिल हैं।


हर शनिवार को नया एपिसोड आने वाले इस शो का दूसरा एपिसोड 30 नवंबर, शनिवार को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह शो भारत और 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।