मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोरोना काल में कर्मचारियों के कोहिनूर : रतन टाटा'

डॉ. रीना रवि मालपानी द्वारा लिखित कविता “'“कोरोना काल में कर्मचारियों के कोहिनूर : रतन टाटा”------“कोरोना काल में कर्मचारियों के कोहिनूर : रतन टाटा”नाम के अनुरूप आप तो है भारत के सच्चे रतन।आपकी उन्नत…

कोरोना काल में कर्मचारियों के कोहिनूर : रतन टाटा'
कोरोना काल में कर्मचारियों के कोहिनूर : रतन टाटा' | फ़ोटो: TVL News

डॉ. रीना रवि मालपानी द्वारा लिखित कविता “'“कोरोना काल में कर्मचारियों के कोहिनूर : रतन टाटा”



------“कोरोना काल में कर्मचारियों के कोहिनूर : रतन टाटा”

नाम के अनुरूप आप तो है भारत के सच्चे रतन।

आपकी उन्नत और उदार सोच को करते हम नमन॥



------

कोरोना त्रासदी में कर्मचारियों के हितो में लिए कई निर्णय।

स्वजीवन में सदैव किया अथक परिश्रम से परिणय॥



------

शांत और सौम्य व्यवहार है रतन टाटा की पहचान।

टाटा ग्रुप ने तो विश्व में भरी है ऊँची उड़ान॥



------

रतन टाटा के जीवन में है कर्म की प्रधानता।

मानवता के हित में कार्य करना है उनकी महानता॥



------

कर्मचारियों के हितो के लिए आपने की है सराहनीय पहल।

सारी सुविधाएँ सुरक्षित रखकर सुनहरा किया उनका कल॥




------

सच्चे अर्थो में आप तो है एक उम्दा सोच की मिसाल।

अपनी नई शुरुआत से जलाई आशा की मशाल॥



------

रतन टाटा तो है माँ भारती की अद्वितीय शान।

आप जैसे उद्यमी पर हम सबको है अभिमान॥



------

कोरोना काल में तो इंसानियत भी हुई ध्वस्त।

पर आपकी दयालुता ने जिंदगी पुनः बनाई मस्त॥



------

आपने तो सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप में बदला।

आपकी व्यापक सोच ने तो कितनों का जीवन है बदला॥



कोरोना काल के निष्ठुर समय ने दिखाए जीवन के कई रंग।

आप सदैव कर्मचारियों के हितो के लिए रहे संग॥



------

कोरोना कहर में आपने समझी बेबस मजबूरों की पीड़ा।

उनके भरण-पोषण का उठाया हर दम बीड़ा॥



------

जब कोरोना से जीवन यापन पर उठे अनगिनत सवाल।

आपकी दृढ़ निर्णय शक्ति से खत्म हुए जीवन यापन के बवाल॥



------

कर्मचारियों की समस्याओं और संशय को किया दूर।

अपनी इसी उन्नत सोच के कारण रतन टाटा तो है जग में मशहूर॥



------

रतन टाटा को नहीं मानते हम ऐसे ही कामयाब हस्ती।

कोरोना काल जैसे निष्ठुर समय में भी नहीं उजड़ने दी जीवन की बस्ती॥



------

कर्मचारियों के सच्चे कोहिनूर को करती डॉ. रीना प्रणाम।

आप जैसे उद्यमी तो देंगे समाज को नवीन सोच का आयाम॥







डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।