मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सूफी सिंगर सुल्ताना नूरां (नूरां सिस्टर्स) का नया गीत "जोगनिया" हुआ रिलीज़

मुंबई: मशहूर सूफी गायिका सुल्ताना नूरां (नूरां सिस्टर्स) की आवाज़ में फिल्मी स्टाइल का एक बेहद खूबसूरत म्युज़िक वीडियो "जोगनिया" जीमेट म्युज़िक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होकर लोकप्रिय हो रहा है।…

सूफी सिंगर सुल्ताना नूरां (नूरां सिस्टर्स) का नया गीत "जोगनिया" हुआ रिलीज़
सूफी सिंगर सुल्ताना नूरां (नूरां सिस्टर्स) का नया गीत "जोगनिया" हुआ रिलीज़ | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: मशहूर सूफी गायिका सुल्ताना नूरां  (नूरां सिस्टर्स) की आवाज़ में फिल्मी स्टाइल का एक बेहद खूबसूरत म्युज़िक  वीडियो "जोगनिया" जीमेट म्युज़िक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होकर  लोकप्रिय हो रहा है। इस गीत के द्वारा खुशबू कांकन और रॉनी सिंह ने पॉवर  पैकड डेब्यू किया है। मुम्बई में हुए एक शानदार इवेंट में इस सॉन्ग को  लॉन्च किया गया जहां म्युज़िक वीडियो से जुड़ी टीम के अलावा कई सेलेब्रिटीज़  गेस्ट्स भी उपस्थित रहे जिनमे ऎक्टर राजेश खट्टर, गायक शाहिद माल्या,  गीतकार कुमार और सिंगर देव नेगी, निखिल अखरिया इत्यादि का नाम उल्लेखनीय  है। म्युज़िक, डांस और मस्ती भरी यह एक शानदार शाम रही।


बॉलीवुड  में सैकड़ों सुपरहिट गीत गा चुकी सुल्ताना नूरां ने जोगनिया सॉन्ग लांच पर  कहा कि यह गीत गाकर मुझे बहुत अच्छा लगा। दोनों कलाकारो ने बढ़िया काम किया  है। उम्मीद है कि यह गाना ब्लॉकबस्टर सिद्ध होगा। अपने चाहने वालों से  कहूंगी कि आप लोग इसी तरह हमे प्यार देते रहें। आपके लिए अच्छे अच्छे गाने  हम लेकर आएंगे। 


रॉनी सिंह  ने कहा कि इस गीत को किसी फ़िल्म के सॉन्ग की तरह डिज़ाइन और शूट किया गया  है। सुल्ताना जी ने इसे बड़े रूहानी अंदाज में गाया है। खुशबू ने भी काफी  असरदार ढंग से परफ़ॉर्म किया है। इस गीत के किरदार में एंग्री यंग मैन वाले  लुक की जरूरत थी इसलिए वीडियो में आपको मेरा वैसा तेवर दिख रहा है। 


नवोदित  अभिनेत्री खुशबू ने कहा कि उन्होंने डांस की काफी प्रैक्टिस की। पूरी टीम  बहुत सपोर्टिव थी इस वजह से इतना खूबसूरत गाना फिल्माया गया। इसके लिरिक्स  इतने आकर्षक हैं कि एक बार गाना सुनकर मैं इसे न नहीं कह सकी, फिर इस गीत  के साथ सुल्ताना नूरां का नाम जुड़ा हुआ है। मेरा पहला गाना उन्होंने गाया  है तो मेरे लिए यह बड़े गर्व और खुशी की बात है, उनका आशीर्वाद है। मेरी माँ  को यह गाना पसन्द आया और वह खुश हैं कि उनकी बेटी ने नूरां सिस्टर्स के  गाए गीत पर ऎक्ट किया है। शूटिंग का अनुभव यादगार रहा, हमने सेट पर एन्जॉय  किया। कैमरे के सामने काम करना मुझे बहुत पसन्द है तो अगर लगातार 24 घण्टे  भी शूटिंग करनी हो तो मैं थकूंगी नहीं। 


सुल्ताना  नूरां इस म्युज़िक वीडियो में नज़र भी आ रही हैं जो उनके फैन्स के लिए एक  सरप्राइज पैकेज है। गाने के संगीतकार रूपेश वर्मा, गीतकार मोहम्मद अतीक,  निर्देशक करण गाबा हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।