सुल्तानपुर : पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन
सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में आज कांग्रेस ने नेतृत्व के निर्देश पर प्रदर्शन किया। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बाइक और गैस सिलेंडर पर माला चढ़ाकर अपन…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
सुल्तानपुर : पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन | फ़ोटो: TVL News
सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में आज कांग्रेस ने नेतृत्व के निर्देश पर प्रदर्शन किया। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बाइक और गैस सिलेंडर पर माला चढ़ाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर आज पूरे देश में कांग्रेस के लोगों ने इस बढ़ती हुई बेतहाशा महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतर कर एक सांकेतिक प्रदर्शन किया है।
जनता आज महंगाई का भार झेल रही है। रोजमर्रा की चीजें जो अनिवार्य आवश्यकताएं हैं, उनके दाम बढ़ाए जा रहे हैं। 8 दिन में 7 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। गैस के दाम बढ़ा दिए गए जो रोजमर्रा की चीजें हैं।
जिससे जीवन यापन होना है। लोगों की जिंदगी चलनी है। वह चीजें बढ़ा दी जा रही हैं। उसके विरोध में हम लोगों ने आज एक सांकेतिक प्रदर्शन किया है। मोटरसाइकिल पर माला चढ़ाकर गैस पर माला चढ़ाकर खाली डीजल-पेट्रोल के डिब्बे लेकर आज कांग्रेस के लोग ने प्रदर्शन किया है।
यह कार्यक्रम आगे भी चलेगा। अभी 4 तारीख को रोड मार्च होगा। 7 तारीख को प्रदेश स्तर का कार्यक्रम लखनऊ में होगा। कांग्रेस महंगाई के खिलाफ सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 31 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।