सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में प्रयागराज-अयोध्या नेशनल हाईवे पर मंगलवार/बुधवार की रात कार खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक समेत 5 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल सुल्तानपुर में इलाज जारी है।
घटना कोतवाली नगर स्थित पयागीपुर के पास की है। प्रयागराज की ओर से आ रही अर्टिका कार पयागीपुर के पास खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए।
मृतक की पहचान बस्ती जिले के रुदौली निवासी राम बलि (46) के रूप में हुई है| जबकि राकेश, श्रवण, मनोज विश्वकर्मा, अमर नाथ, दीप चंद घायल हुए हैं। ये सभी संतकबीर नगर के थाना बखिरा अंतर्गत तरैना के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक व घायलों के परिवार वालों को घटना की सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि ये लोग एमपी बागवेश्वर धाम दा दर्शन करने गए थे और वहां से घर लौट रहे थे।