मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के टीज़र में रोहित सराफ ने दिया एक बड़ा सरप्राइज!

मुंबई (अनिल बेदाग) : बहुप्रतीक्षित फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का टीज़र अब रिलीज़ हो चुका है और दर्शकों के पास इसे थिएटर में देखने की एक बड़ी वजह मिल गई है। वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ…

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के टीज़र में रोहित सराफ ने दिया एक बड़ा सरप्राइज!
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के टीज़र में रोहित सराफ ने दिया एक बड़ा सरप्राइज! | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) : बहुप्रतीक्षित फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का टीज़र अब रिलीज़ हो चुका है और दर्शकों के पास इसे थिएटर में देखने की एक बड़ी वजह मिल गई है। वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा स्टारर यह टीज़र हल्की-फुल्की और मस्तीभरी कहानी की झलक दिखाता है। जहां वरुण, जान्हवी और सान्या अपनी क्वर्की अदाओं से छा जाते हैं, वहीं रोहित सराफ ने दिया सबको एक बड़ा सरप्राइज! शानदार एंट्री के साथ उन्होंने दर्शकों को सीधा कभी खुशी कभी ग़म वाले शाहरुख़ खान की याद दिला दी। याद है उनका वो एंट्री शॉट? काले सूट और ट्रेंच कोट में हेलिकॉप्टर के बैकड्रॉप के साथ दौड़ते हुए – वही वाइब्स रोहित सराफ लेकर आए हैं।

नए रिलीज़ हुए टीज़र में रोहित ब्लैक सूट और एविएटर्स में बेहद हैंडसम और डैशिंग नज़र आ रहे हैं। हेलिकॉप्टर बैकड्रॉप के बीच उनका स्टाइलिश वॉक सोशल मीडिया पर छा गया है। जैसे ही टीज़र रिलीज़ हुआ, दर्शक उनकी एंट्री शॉट से नज़रें नहीं हटा पाए। उनकी शाहरुख़ खान से मिलती-जुलती वाइब्स पर इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा छिड़ गई। 

फैन्स के कमेंट्स और बढ़ती एक्साइटमेंट से साफ है कि रोहित सराफ ने फिल्म की रिलीज़ से पहले ही लोगों की उम्मीदें दोगुनी कर दी हैं। टीज़र में उनकी और सान्या मल्होत्रा की एक झलक भी दिखाई गई है, जिसमें दोनों साथ में डांस करते नज़र आते हैं। पहली झलक से ही यह साफ है कि रोहित सराफ अपनी स्क्रीन प्रेज़ेन्स, रोमांस, ह्यूमर, दिलकश अंदाज़ और पुराने ज़माने वाले चार्म को फिर से परदे पर ले आएंगे। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।