मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव का पहला गाना 'बंदे' हुआ रिलीज़, जोश और जज़्बे से है भरा

छोटे शहरों के बड़े सपनों को सलाम करने वाला सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव का फर्स्ट सॉन्ग 'बंदे' हुआ रिलीजमच अवेटेड फिल्म सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव का पहला गाना 'बंदे' रिलीज़ हो गया है। ये सिर्फ एक गाना नहीं, बल्…

सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव का पहला गाना 'बंदे' हुआ रिलीज़, जोश और जज़्बे से है भरा
सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव का पहला गाना 'बंदे' हुआ रिलीज़, जोश और जज़्बे से है भरा | फ़ोटो: TVL News

छोटे शहरों के बड़े सपनों को सलाम करने वाला सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव का फर्स्ट सॉन्ग 'बंदे' हुआ रिलीज


मच अवेटेड फिल्म सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव का पहला गाना 'बंदे' रिलीज़ हो गया है। ये सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि जुनून, जज़्बे और सपने देखने वालों की टूट न सकने वाला हौसले को सलाम करने वाला म्यूज़िकल ट्रिब्यूट है।सचिन-जिगर की धुनों में एक कमाल का बैलेंस है, जिसमें कहीं सुकून देने वाली मेलोडी, तो कहीं दिल धड़काने वाले बीट्स। गाने की वाइब फिल्म की इमोशनल गहराई को पकड़ती है और सुनने वालों को उस दुनिया में ले जाती है, जहाँ सपने छोटे शहरों में भी बड़े होते हैं।


'बंदे' को दिव्या कुमार, सई गंगन और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज़ से ज़िंदा कर दिया है, और इसके बोल लिखे हैं जावेद अख़्तर ने—ऐसे लफ़्ज़ जो सपनों के पीछे भागने की ज़िद को बयां करते हैं, चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों। गाने की एनर्जी ज़बरदस्त है और ये नासिर शेख़ की कहानी को पूरी शिद्दत से महसूस कराता है—एक ऐसा शख्स जो मालेगांव से, अपनी तरह के लोगों के लिए, उन्हीं के बीच रहकर फिल्म बनाने की हिम्मत करता है। 'बंदे' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि संघर्ष और उम्मीद का जश्न है, एक बीट पर धड़कता हुआ सपना है।


रीमा कागती के निर्देशन और वरुण ग्रोवर की लेखनी में ढली सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव एक ऐसी फिल्म है, जो सपनों, सिनेमा और इंसानी जज़्बे को सलाम करती है। इस फिल्म को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती ने प्रोड्यूस किया है, और ये एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के बैनर तले बनी है।


फिल्म में आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह, शशांक अरोड़ा और अनुज सिंह दुहान जैसे दमदार एक्टर्स की टुकड़ी है, जो इस कहानी को असली बना देती है। पहले ही TIFF, BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल, पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े फेस्टिवल्स में इसे खूब सराहा जा चुका है। अब 28 फरवरी 2025 को भारत, अमेरिका, यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में रिलीज़ के लिए तैयार, सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सिनेमा के जादू और न हारने वाले जज़्बे की कहानी है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।