मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सूरज सम्राट ने शुभी शर्मा संग 'राधिका' की शूटिंग कंप्लीट करके तनु श्री के साथ 'अर्धांगिनी 2' की शूटिंग किया शुरू

फ़िल्म स्टार सूरज सम्राट इन दिनों बैक टू बैक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस शुभी शर्मा के साथ जहां भोजपुरी फिल्म 'राधिका' की शूटिंग कंप्लीट कर ली है, तो…

सूरज सम्राट ने शुभी शर्मा संग 'राधिका' की शूटिंग कंप्लीट करके तनु श्री के साथ 'अर्धांगिनी 2' की शूटिंग किया शुरू
सूरज सम्राट ने शुभी शर्मा संग 'राधिका' की शूटिंग कंप्लीट करके तनु श्री के साथ 'अर्धांगिनी 2' की शूटिंग किया शुरू | फ़ोटो: TVL News


फ़िल्म स्टार सूरज सम्राट इन दिनों बैक टू बैक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस शुभी शर्मा के साथ जहां भोजपुरी फिल्म 'राधिका' की शूटिंग कंप्लीट कर ली है, तो वहीं तुरंत बाद ही दूसरी भोजपुरी फिल्म 'अर्धांगिनी 2' की शूटिंग सुपरस्टार एक्ट्रेस तनुश्री के साथ शुरू कर दी है। इन दिनों में उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद में एक के एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।


गौरतलब है कि जाने माने फ़िल्म निर्देशक दिलीप कुँवर जॉन के निर्देशन में पीआरएस फ़िल्म प्रोडक्शन बैनर के तले बन रही की सूरज सम्राट, शुभी शर्मा, देवेन्द्र कुमार स्टारर भोजपुरी फिल्म 'राधिका' की शूटिंग कंप्लीट हो गई है। इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला खलीलाबाद के कई रमणीय स्थलों पर की गई है। इस फ़िल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद ही दूसरी भोजपुरी फिल्म 'अर्धांगिनी 2' की शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में सूरज सम्राट, देवेन्द्र कुमार और तनु श्री हैं। फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला खलीलाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में की जोर शोर से जा रही है। दोनों फ़िल्म के निर्माता डॉ. देवेन्द्र कुमार, नीलू गौतम हैं, जो बिग लेबल पर संपूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। दोनों फिल्मों के निर्देशक दिलीप कुँवर जॉन हैं, जो बहुत ही उम्दा फिल्म का निर्देशन करते हैं। दोनों फ़िल्म के लेखक रामचन्द्र सिंह हैं, जिन्होंने बहुत ही अलग पारिवारिक फिल्म का लेखन किया है। डीओपी प्रमोद पांडेय, आर्ट डायरेक्टर डीएन मौर्या हैं। फ़िल्म के ईपी शाहिद आलम (जावेद), प्रोडक्शन कंट्रोलर मुन्ना यादव, प्रोडक्शन मैनेजर मुन्ना माईकल, रुद्र हैं। हेयर ड्रेसर गुनगुन, कॉस्ट्यूम मोनू, एसोसिएट डायरेक्टर संजय महतो, रजनिश कुमार ,राजन कुमार शाह , असिस्टेंट डायरेक्टर नवनीत गुप्ता हैं।


बता दें कि फ़िल्म 'राधिका' के मुख्य कलाकार सूरज सम्राट, शुभी शर्मा, देवेन्द्र कुमार, माया यादव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, संजय महतो, खुशबू यादव, केशव सिपाही,अनुज लाल, मन्नू मलिक, मुकेश कुमार, सोनी सिंह, विद्या, अनामिका, राजमती, सुनीता मौर्या, संदीप शर्मा इत्यादि हैं। वहीं फिल्म 'अर्धांगिनी 2' सूरज सम्राट, तनु श्री, देवेन्द्र कुमार, माही खान,शाहिल शेख , जे नीलम, जय प्रकाश, इन्द्रसेन यादव, संजय महतो, खुशबू यादव, अनीता ओझा, केशव सिपाही,  दिव्या, कौशल शर्मा, मुन्ना सिंह व अमित आदि हैं।


गौरतलब है कि निर्देशक दिलीप कुँवर जॉन के निर्देशन में पीआरएस फ़िल्म प्रोडक्शन बैनर के तले बैक टू बैक पाँच फिल्मों का निर्माण किया जाएगा। जिन पाँच फिल्मों का निर्माण एक के बाद एक फ़िल्म की शूटिंग होगी। उन फिल्मों में से पहली फ़िल्म 'राधिका' के लेखक रामचन्द्र सिंह, व संगीत अमन श्लोक, व नृत्य निर्देशन विवेक थापा, फाईट मास्टर अशोक लाल यादव हैं। दूसरी फिल्म 'अर्धांगिनी 2' के लेखक रामचन्द्र सिंह व संगीतकार अनुज तिवारी हैं। नृत्य निर्देशक विवेक थापा व फाईट मास्टर अशोक लाल यादव हैं। इसके अलावा फिल्म 'सास के दुलार माई का प्यार के', 'जुर्म का पुजारी' के लेखक एमके रमेश चन्द्र बंधु हैं तथा  फ़िल्म 'बहुरिया के प्रीत' के लेखक एमके रमेश चन्द्र बंधु हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।