बस्ती में युवती की संदिग्ध मौत:प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका, परिजनों ने जल्दबाजी में दफन किया, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकिया के राजस्व गांव पलहिया में एक संदिग्ध मामला सामने आया है। रविवार की रात को 20 वर्षीय उजमा की मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार सुबह बिना किसी को बताए शव क…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें11 बार पढ़ा गया
बस्ती में युवती की संदिग्ध मौत:प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका, परिजनों ने जल्दबाजी में दफन किया, जांच में जुटी पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकिया के राजस्व गांव पलहिया में एक संदिग्ध मामला सामने आया है। रविवार की रात को 20 वर्षीय उजमा की मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार सुबह बिना किसी को बताए शव को संत कबीर नगर के धनघटा स्थित सोनहन कब्रिस्तान में दफना दिया युवती की संदिग्ध मौत:प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका, परिजनों ने जल्दबाजी में दफन किया, जांच में जुटी पुलिस
मृतका की मां फरजाना खातून ने पुलिस को बताया कि उजमा के पंजाब के एक युवक से सोशल मीडिया पर दो साल से प्रेम संबंध थे। युवक गैर बिरादरी का था, जिस कारण परिवार शादी के लिए राजी नहीं था। इसी विवाद के चलते उजमा ने कथित तौर पर मध्यरात्रि को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह, थाना अध्यक्ष शशांक शेखर राय और चौकी प्रभारी कुदरहा रामानंद सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि उजमा एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी और दवाई ले रही थी। मृतका के पिता निसार अहमद और दो भाई सऊदी अरब में काम करते हैं। घर पर मां और 16 वर्षीय छोटा भाई मोहम्मद सुबहान रहते हैं। क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह के अनुसार, कब्रिस्तान दूसरे जिले में होने के कारण शव को निकालने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 3 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।