तरन तारन: पंजाब के तरन तारन में एक चर्च में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है| तारन जिले में कुछ लोगों ने बुधवार रात एक स्थानीय चर्च में जबरन घुसकर प्रभु यीशू और मां मरियम की मूर्ति को तोड़ दिया| साथ ही पादरी की कार में आग भी लगा दी| तरनतारन के पट्टी में कैथोलिक चर्च में घुसकर 4 लोगों ने 25 मीनट तक तोड़फोड़ की और वहां पर लगी प्रभु यीशू और माता मरियम की मूर्ति को तोड़ दिया| चर्च में खड़ी एक कार को आग लगा दी| ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है| घटना की जानकारी मिलते पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है|
पट्टी के कैथोलिक चर्च के फादर थॉमस पी ने कहा,,'' 4 लोग हमारे कैंपस में आए और प्रभु यीशु की प्रतीमा को तोड़ा और हमारी गाड़ी को आग लगा दी। वे लोग करीब 25 मीनट तक कैंपस में थे। सारे पुलिस अधिकारी यहां आए थे और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने गार्ड को भी बंदूक की नौक पर रखा था|
तरन तारन के SSP आरएस ढिल्लों ने कहा,'कुछ लोगों ने पट्टी में चर्च में यीशु की मूर्ति को तोड़ने और कार में आग लगाने की कोशिश की। हम जांच कर रहे हैं और हमारे पास अहम सुराग हैं। 4 लोग थे, हम दोषियों के पीछे हैं। हम इसे जल्द ही सुलझा लेंगे, प्राथमिकी दर्ज की गई है|
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना की निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने इस घटनाक्रम के पीछे विदेश में बैठे शरारती तत्वों का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें पंजाब का माहौल खराब करने के लिए यह सब कर रही हैं, लेकिन यह घटना माफी योग नहीं है। उन्होंने लोगों से अमन-शांति बनाए रखने की अपील भी की है।