तरन तारन: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद आरोपियों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें दो गैंगस्टर की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर से घायल हआ है| रविवार दोपहर करीब 3 बजे तरन तारन स्थित गोइंदवाल साहिब जेल में बदमाशों के बीच मारपीट हुई, जिसमें रय्या निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान मारा गया।
बठिंडा निवासी केशव और बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह मोहना को सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया| जहाँ गैंगस्टर मनमोहन की भी मौत हो गई| डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया,''अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर मनमोहन की भी मौत हो गई|
तरनतारन के सरकारी अस्पताल के मुताबिक,'जेल से लाए गए तीन घायलों में दो की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
बता दें कि पिछले साल 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले स्थित जवाहरके गांव के नजदीक कांग्रेस नेता और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी|