मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा ने शो के बारे में की खुलकर बात, बताया सेट पर होता है इस खास शख्स के होने का एहसास

नई दिल्ली: स्टारप्लस का सबसे पसंदीदा फैमिली ड्रामा अनुपमा दो साल से अधिक समय से बड़ी सफलता हासिल कर रहा है, इसकी व्यूअरशिप भी खूब है और अपनी आकर्षक कहानी और शानदार प्रदर्शन के साथ भारत में टॉप रेटेड…

रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा ने शो के बारे में की खुलकर बात, बताया सेट पर होता है इस खास शख्स के होने का एहसास
रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा ने शो के बारे में की खुलकर बात, बताया सेट पर होता है इस खास शख्स के होने का एहसास | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: स्टारप्लस का सबसे पसंदीदा फैमिली ड्रामा अनुपमा दो साल से अधिक समय से बड़ी सफलता हासिल कर रहा है, इसकी व्यूअरशिप भी खूब है और अपनी आकर्षक कहानी और शानदार प्रदर्शन के साथ भारत में टॉप रेटेड हिंदी फिक्शन शो बन गया है। यह शो 2020 में शुरू हुआ और हफ्ते दर हफ्ते टॉप टीआरपी रेटिंग हासिल करता रहा। यह भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक रहा है, जिसने अपनी जबरदस्त सफलता का प्रदर्शन किया है। इस खास मौके और कड़ी मेहनत को चिह्नित करने के लिए, टीम ने एक सेलिब्रेशन रखा जहां उन्होंने सभी की कोशिशों को पहचाना और हर एक व्यक्ति द्वारा किए गए उनके अमूल्य योगदान के लिए अपना आभार व्यक्त किया जिनकी वजह से आज शो इस मुकाम पर है। यह उनके समर्पण और वफादारी के लिए आभार व्यक्त करने का मौका है। इसके बाद टीम ने केक कटिंग सेरेमनी की।


रूपाली गांगुली, जो अनुपमा के रूप में काफी फेमस हैं, ने अपने सोशल मीडिया अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए लिखा, "मेकर और उनकी म्यूज और अनुपमा के सेट पर एक बहुत ही खास शाम के पल ...धन्यवाद @rajan.shahi.543 @starplus को इस यादगार इवेंट के लिए धन्यवाद "


https://www.instagram.com/p/CnoQzbSLs1A/?igshid=NDk5N2NlZjQ=


जैसा कि इस खास मौके पर शो की टीम मौजूद थी, रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा ने स्टेज पर सभी को संबोधित करते हुए कहा, "हमेशा के लिए आपके आभारी हैं राजन शाही, आप एक जादूगर हैं और स्टार प्लस को धन्यवाद हमें वो बानने के लिए जो आज हम हैं। हम जहां भी जाते हैं मुझे खुशी होती है कि लोग मुझे रूपाली के बजाय अनुपमा कहते हैं, मुझे गर्व महसूस होता है। मैं अगले दिन काम पर वापस आने के लिए बहुत उत्साहित रहती हूं और मुझे उम्मीद है कि यह उत्साह जारी रहेगा। हम चलते रहेंगे।"


उन्होंने आगे कहा, "मैंने 2016 में अपने पिता को खो दिया था, लेकिन जब मैं सेट पर आती हूं तो मुझे उनकी मौजूदगी का ऐहसास होता है। इसलिए, यह मेरा घर है। यह मेरा घर है और मैं सेट पर कम से कम 12 घंटे बिताती हूं और मुझे हर दिन यहां रहना पसंद है।" आप में से हर एक को धन्यवाद।"


शो में अनुपमा का किरदार रूपाली गांगुली ने निभाया हैं, जबकि अनुज कपाड़िया का किरदार गौरव खन्ना ने और वनराज शाह के किरदार में सुधांशु पांडे हैं।


अनुपमा स्टार प्लस पर एक इंडियन हिंदी लैंगुएज टेलीविजन ड्रामा सीरीज है। डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस के बैनर तले राजन शाही और दीपा शाही द्वारा निर्मित यह शो स्टार प्लस पर रात 10 बजे प्रसारित होता है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।