मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

होलिका दहन भूमि की पैमाइश करने गए लेखपाल तथा शिकायतकर्ता पर हुआ हमला

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बैबाही में रास्ते और होलिका दहन स्थल के जमीन की मंगलवार को लेखपाल पैमाईश करने पहुंचा। तभी पूर्व विधायक ने शिकायत कर्ता और लेखपाल को लाठी से पीट दिया। साथ ही लोगों बंदूक…

होलिका दहन भूमि की पैमाइश करने गए लेखपाल तथा शिकायतकर्ता पर हुआ हमला
होलिका दहन भूमि की पैमाइश करने गए लेखपाल तथा शिकायतकर्ता पर हुआ हमला | फ़ोटो: TVL News

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बैबाही में रास्ते और होलिका दहन स्थल के जमीन की मंगलवार को लेखपाल पैमाईश करने पहुंचा। तभी पूर्व विधायक ने शिकायत कर्ता और लेखपाल को लाठी से पीट दिया। साथ ही लोगों बंदूक से मारने की धमकी दी। इससे सभी मौके से फरार हो गए। थाने में जाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कार्यवाई की मांग की। देर रात को ग्रामीण और लेखपाल की शिकायत पर पूर्व विधायक के विरुद्ध मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया।जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बैबाही में रास्ता और होलिका दहन की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम और तहसीलदार ने जमीन पैमाईश कर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। मंगलवार को लेखपाल जमीन की पैमाईश करने के लिए पहुंचे। तभी सपा से पूर्व विधायक दिलीप वर्मा अपने समर्थकों के साथ गांव पहुंच गए।



आरोप है कि पूर्व विधायक ने पैमाईश करने से रोका। साथ ही ग्रामीण छब्बेलाल मौर्य और लेखपाल को मारना शुरू कर दिया। साथ ही असलहा से मारने की धमकी दी।।इस पर ग्रामीण मौके से फरार हो गए। जमीन की पैमाईश भी नहीं हो सकी। नाराज ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से थाने पहुंच गए।यहां सभी प्रदर्शन कर कार्यवाई की मांग की। रात 10 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी भी पहुंचे। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस ने लेखपाल और छब्बेलाल की तहरीर पर पूर्व विधायक और अन्य के विरुद्ध मारपीट, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिन्हें चोट लगी है और तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल कराया जा रहा है।


Report - रावेंद्र शर्मा

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।