मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में बैनामा जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित को जान से मारने की धमकी

बस्ती, कलवारी: परगना नगर पूरब के माझा खुर्द गांव में बैनामा जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित गोमती निषाद ने बताया कि गाटा संख्या 574, 575 और 580 ज की उनकी जमीन…

बस्ती में बैनामा जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित को जान से मारने की धमकी
बस्ती में बैनामा जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित को जान से मारने की धमकी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती, कलवारी: परगना नगर पूरब के माझा खुर्द गांव में बैनामा जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित गोमती निषाद ने बताया कि गाटा संख्या 574, 575 और 580 ज की उनकी जमीन पर दबंग जबरन कब्जा कर रहे हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद दबंगों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही।


सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया, लेकिन दबंगों के दबाव के चलते लेखपाल कब्जाई जमीन को खाली कराने में असमर्थ हैं। गोमती निषाद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दबंग चुनावी रंजिश के चलते गांव में दंगा भड़काने की साजिश रच रहे हैं। साथ ही, वे लेखपाल पर फर्जी मुकदमे में फंसाने का दबाव भी बना रहे हैं।


न्याय की आस लिए गोमती निषाद ने बस्ती जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पुलिस सुरक्षा में अपनी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रशासन से त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि उनकी जमीन वापस मिल सके और गांव में शांति बनी रहे।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 2 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।