मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

'रोर ऑफ नरसिम्हा' के साथ सुनाई दी नरसिम्हा की दिव्य गर्जना, पहला सॉन्ग हुआ रिलीज

अश्विन कुमार की आने वाली एनिमेटेड सीरीज़ महावतार नरसिंह जबरदस्त चर्चा में है। इसकी शानदार विज़ुअल्स और धमाकेदार पोस्टर्स लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। कलीम प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस सीरीज़ को ह…

'रोर ऑफ नरसिम्हा' के साथ सुनाई दी नरसिम्हा की दिव्य गर्जना, पहला सॉन्ग हुआ रिलीज
'रोर ऑफ नरसिम्हा' के साथ सुनाई दी नरसिम्हा की दिव्य गर्जना, पहला सॉन्ग हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

अश्विन कुमार की आने वाली एनिमेटेड सीरीज़ महावतार नरसिंह जबरदस्त चर्चा में है। इसकी शानदार विज़ुअल्स और धमाकेदार पोस्टर्स लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। कलीम प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस सीरीज़ को हॉम्बले फिल्म्स प्रेज़ेंट कर रही है। ये प्रोजेक्ट महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत मानी जा रही है, जो भगवान विष्णु के अवतारों की महान कहानियों को स्क्रीन पर लाने वाला है।


मेकर्स ने महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की ग्रैंड सीरीज़ का ऐलान भी कर दिया है। इसमें सबसे पहले रिलीज़ होगी महावतार नरसिम्हा, जो 25 जुलाई 2025 को आएगी। इसके बाद महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037) रिलीज़ होंगी। ये पूरी सीरीज़ भगवान विष्णु के दशावतारों की महागाथा को एक नए विजुअल अंदाज़ में पेश करने वाली है।


उत्साह चरम पर है और इसी बीच मेकर्स ने अब "रोर ऑफ नरसिम्हा " टाइटल से पहला सिंगल रिलीज़ कर दिया है। ये दमदार गाना एक साथ पांच भाषाओं हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में लॉन्च किया गया है।


इस जबरदस्त गाने के साथ मेकर्स ने एक नया थ्रिलिंग पोस्टर भी जारी किया और सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा —


"'दिव्य गर्जना अब गूंज उठी है!'


#MahavatarNarsimha का पहला सिंगल — #RoarOfNarsimha अब सभी म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। सुनिए और महसूस कीजिए धर्म की हुंकार।


हिंदी - https://bfan.link/roar-of-narsimha-hindi


A @samcsmusic musical"


https://www.instagram.com/p/DLU0fodzuNU/?igsh=ZWpvd3RkMjFmNGVw


महावतार नरसिम्हा का डायरेक्शन अश्विन कुमार कर रहे हैं और इसे क्लीम प्रोडक्शंस के बैनर तले शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने प्रोड्यूस किया है। होम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर ये साझेदारी एक भव्य सिनेमाई अनुभव को दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी में है। बेहद दमदार विजुअल्स, भारतीय संस्कृति की गहराई, शानदार मेकिंग और दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ ये फिल्म 3D में और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी। महावतार नरसिंह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी प्रस्तुति है जो आज की पीढ़ी को भारत की प्राचीन विरासत से जोड़ने का काम करेगी। फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।