मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दबंग चरवाहे ने सैकड़ों मवेशियों से बर्बाद की गरीब किसान की फसल, पुलिस पर भी लगा निष्क्रियता का आरोप

बस्ती: बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के राजा टेगरिहा गांव में एक दबंग चरवाहे की करतूत सामने आई है, जिसने एक गरीब किसान की खड़ी फसल को अपने लगभग सौ मवेशियों से चरवा कर बर्बाद कर दिया। घटना का लाइव…

दबंग चरवाहे ने सैकड़ों मवेशियों से बर्बाद की गरीब किसान की फसल, पुलिस पर भी लगा निष्क्रियता का आरोप
दबंग चरवाहे ने सैकड़ों मवेशियों से बर्बाद की गरीब किसान की फसल, पुलिस पर भी लगा निष्क्रियता का आरोप — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के राजा टेगरिहा गांव में एक दबंग चरवाहे की करतूत सामने आई है, जिसने एक गरीब किसान की खड़ी फसल को अपने लगभग सौ मवेशियों से चरवा कर बर्बाद कर दिया। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मवेशी फसल को रौंदते और खाते दिख रहे हैं। पीड़ित किसान ने चौकी पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

फसल बर्बाद, परिवार का भविष्य अंधकार में

पीड़ित किसान ने बताया कि उसके पास सिर्फ यही एक खेत है और परिवार की आजीविका इसी पर निर्भर है। जब उसने चरवाहे को फसल बर्बाद करने से रोका, तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। किसान के अनुसार, उसने तुरंत इसकी शिकायत गायीघाट चौकी पर दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़ियों का आरोप है कि जब उसने मामले की जानकारी लेने के लिए हलके के सिपाही से बात करनी चाही, तो सिपाही ने कथित तौर पर कहा, "जहां जाना हो जाओ, जो करना हो कर लेना।" पुलिस की यह निष्क्रियता गरीब परिवार के लिए भारी पड़ रही है, जो अब यह सोचकर परेशान है कि उनके परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा।


वीडियो आया सामने, फिर भी कार्रवाई नहीं

यह पूरा मामला तब और गंभीर हो जाता है जब घटना का लाइव वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे चरवाहे के मवेशी किसान की फसल को चर रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस की चुप्पी से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पुलिस एक गरीब किसान को न्याय दिलाने में क्यों विफल हो रही है।


इस मामले पर प्रशासन का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि पीड़ित किसान को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 29 अगस्त 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।