मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती में खेलकूद कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती में आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह और प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने…

राष्ट्रीय खेल दिवस पर दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती में खेलकूद कार्यक्रमों का भव्य आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती में खेलकूद कार्यक्रमों का भव्य आयोजन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती में आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह और प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने खेल शिक्षक शिवेंद्र त्रिपाठी और अंगद चौरसिया के साथ माँ सरस्वती और मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलित किया।


स्कूल हेड शिवम और हेड गर्ल शशि मिश्रा, खेल कप्तान युवराज पांडेय, अंशु, श्रेया चौधरी और सांस्कृतिक कप्तान अर्पिता, स्मिता सहित सभी हाउस के कैप्टन और हाउस मास्टर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तुरंत बाद प्रबंधक जेपी सिंह और प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने कई कार्यक्रमों का उद्घाटन किया, जिसमें वॉलीबॉल, खो-खो, क्रिकेट सहित कई कार्यक्रम आयोजित हुए और विजयी टीम और बच्चों को पुरस्कृत किया गया। हॉकी में बच्चों की प्रतिस्पर्धा देखने लायक लग रही थी।


वहीं आज बस्ती स्टेडियम में हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के बच्चों ने प्रतिस्पर्धा में द्वितीय स्थान लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी ने खूब सराहना की और बच्चों को खेल में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करने के लिए उत्साहित किया।


कार्यक्रम का संचालन सीसीए हेड दिव्या त्रिपाठी और स्वाति सिंह ने किया। आज के कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और बच्चे उपस्थित रहे, जिनमें वेद प्रकाश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, हर्षिता पांडे, वंदना पांडे, अनुप पांडे, लक्ष्मीकांत पांडे, इंद्र कुमार मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी, अमर बादवानी, दिनेश कुमार यादव, अवनीश पाठक, पंकज गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, लवकुश शर्मा, अष्टभुजा मिश्रा, बबलू कसौधन, फराज खान, शारीक रजा, उपेंद्र पांडे, प्रभात त्रिपाठी, अमित पांडे, आदित्य पांडे, अंगद चौरसिया, शिवेंद्र त्रिपाठी, श्रवण गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, लकी शुक्ला, रेनू पांडे, सीमा सिंह, शालिनी तिवारी, माया त्रिपाठी, ऐश्वर्या सिंह, गरिमा पांडे, क्षमा उपाध्याय, आयशा शेख, पूर्णिमा मिश्रा, पूनम तिवारी, स्नेहा जायसवाल, फ़िरदौस सिद्दीकी, अंजलि शुक्ला, सुचिता सिंह, ऋचा मिश्रा, कंचन श्रीवास्तव, रंजना ओझा, शुभांगी गुप्ता, मीनू शुक्ला, पूजा विश्वकर्मा, शिखा चतुर्वेदी, अनुष्का, काजल कश्यप, सबा रहमान, अरीबा इज़हार, अर्पिता पाठक, हिमांशी, आशुतोष पाल, आशुतोष सिंह, मोहम्मद अनस खान, बबलू रिजवी, अखिलेश्वर सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 29 अगस्त 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।