मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

"वनवास" का दिल को छू लेने वाला एंथम "बंधन" हुआ रिलीज, दिलों को जोड़ती है खूबसूरत गाने की धुन!

वनवास एक दिल को छू लेने वाला इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जिसमें रामायण को एक मॉडर्न रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा की है, खासकर यह विचार कि बच्चे अपने माता-पिता…

"वनवास" का दिल को छू लेने वाला एंथम "बंधन" हुआ रिलीज, दिलों को जोड़ती है खूबसूरत गाने की धुन!
"वनवास" का दिल को छू लेने वाला एंथम "बंधन" हुआ रिलीज, दिलों को जोड़ती है खूबसूरत गाने की धुन! | फ़ोटो: TVL News

वनवास एक दिल को छू लेने वाला इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जिसमें रामायण को एक मॉडर्न रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा की है, खासकर यह विचार कि बच्चे अपने माता-पिता को वनवास भेजते हैं, जो कहानी में एक नया भावनात्मक आयाम जोड़ता है। रिलीज से पहले, फिल्म के मेकर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित गाने बंधन को रिलीज किया है।


वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, “संगीत के माध्यम से दिलों का एक बंधन


इस गाने को टैलेंटेड सिंगर विशाल मिश्रा, पलक मुच्छल और मिथुन ने गाया है। इसे मिथुन ने कंपोज किया है और इसके बोल सईद कादरी ने लिखे हैं। यह दिल छूने वाला एंथम लोगों के बीच गहरे और अटूट रिश्तों को दर्शाता है। इस फिल्म में जाने माने एक्टर नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और उभरती हुई स्टार सिमरत कौर हैं। मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया, यह गाना आपके दिलों को छू लेने वाला है।


वनवास, जो ज़ी स्टूडियोज द्वारा समर्थित है और अनील शर्मा द्वारा डायरेक्टेड है, जो उनके साथ की तीसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है, और अब उनकी यह टीम वनवास के साथ दर्शकों को एक नया सरप्राइज देने के लिए तैयार है।


अनिल शर्मा द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित वनवास 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह ज़ी स्टूडियोज़ वर्ल्डवाइड रिलीज़ है, जिसमें नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर लीड रोल्स में हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।