सबा खान और अंकिता सिंह की जोड़ी साथ लेकर आई 'स्मार्ट पिया'
भोजपुरी सिंगर अंकिता सिंह के गाने फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. शादियों का सीजन है ऐसे में इनके गाने ज्यादातर पार्टियों और डीजे में बजते है जिसपर लोग जमकर थिरकते है और इनके गाने की एक-एक लाइन को इन्ज…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
सबा खान और अंकिता सिंह की जोड़ी साथ लेकर आई 'स्मार्ट पिया' | फ़ोटो: TVL News
भोजपुरी सिंगर अंकिता सिंह के गाने फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. शादियों का सीजन है ऐसे में इनके गाने ज्यादातर पार्टियों और डीजे में बजते है जिसपर लोग जमकर थिरकते है और इनके गाने की एक-एक लाइन को इन्जॉय भी करते है. इसी कड़ी में इनका एक गाना 'स्मार्ट पिया' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. इस गाने में एक्ट्रेस सबा खान अपने अंदाज से गजब ढ़ा रही हैं.
भोजपुरी की नम्बर वन म्यूजिक कम्पनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी हमेशा ही कुछ अलग और अनोखा करने के लिए जानी जाती है. जिसके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सिंगर अंकिता सिंह की बेहतरीन आवाज में 'स्मार्ट पिया' रिलीज किया गया है. इस गाने में अपनी अदा से फैंस को दिवाना बनाने वाली एक्ट्रेस सबा खान की अदाएं एक बार फिर देखने को मिल रही है. गाने में सबा ने गजब की परफॉर्मस दे कर भोजपुरिया दर्शकों का दिल जीत लिया है.
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत 'स्मार्ट पिया' के सांग को इनडोर सूट किया गया है. गाने में एक्ट्रेस सबा खान की मस्त अदाएं फैंस को लूभा रही है, इस गाने में एक्टर के साथ कमाल का डांस मूव्स देखने को मिल रहा है. गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार, गीतकार यादव राज, संगीतकार विकास यादव और वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जैसवाल हैं. कोरियोग्राफर बॉबी जैकसन, एडिटर मीत जी हैं.
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।