मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

द राणा दग्गुबाती शो: सेलिब्रिटीज की अनसुनी बातें और पहलू दिखाएंगे राणा

राणा दग्गुबाती के मेहमानों में दुलकर सलमान, नागा चैतन्य अक्किनेनी, नानी, ऋषभ शेट्टी, सिद्धु जोनलगड्डा, श्री लीला, एस.एस. राजामौली, राम गोपाल वर्मा और कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हैं।राणा दग्गुबात…

द राणा दग्गुबाती शो: सेलिब्रिटीज की अनसुनी बातें और पहलू दिखाएंगे राणा
द राणा दग्गुबाती शो: सेलिब्रिटीज की अनसुनी बातें और पहलू दिखाएंगे राणा | फ़ोटो: TVL News

राणा दग्गुबाती के मेहमानों में दुलकर सलमान, नागा चैतन्य अक्किनेनी, नानी, ऋषभ शेट्टी, सिद्धु जोनलगड्डा, श्री लीला, एस.एस. राजामौली, राम गोपाल वर्मा और कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हैं।


राणा दग्गुबाती द्वारा बनाई और होस्ट की गई, और स्पिरिट मीडिया के तहत प्रोड्यूस की जाने वाली ये अनस्क्रिप्टेड ओरीजनल सीरीज़ में 8 एपिसोड होंगे। इसमें कई पॉपुलर सेलेब्रिटीज अपनी बेझिजक बातचीत और मजेदार एक्टिविटीज़ में हिस्सा लेंगे।


द राणा दग्गुबाती शो का प्रीमियर 23 नवंबर को होगा, और हर शनिवार को नए एपिसोड आएंगे। यह शो भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर पर देखा जा सकेगा।



प्राइम वीडियो, भारत का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफार्म, ने अपने पहले टॉक शो द राणा दग्गुबाती शो का इंतजार किया गया ट्रेलर लॉन्च किया है। यह शो राणा दग्गुबाती द्वारा क्रिएट और होस्ट किया गया है, और स्पिरिट मीडिया के तहत एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया गया है। यह एक अनस्क्रिप्टेड तेलुगु ओरिजिनल सीरीज़ होगी, जिसमें दुलकर सलमान, नागा चैतन्य अक्किनेनी, नानी, ऋषभ शेट्टी, सिद्धु जोनालागड्डा और श्री लीला, एस.एस. राजामौली और राम गोपाल वर्मा जैसे मशहूर मेहमान शामिल होंगे, जो 8 मजेदार एपिसोड्स में नजर आएंगे। द राणा दग्गुबाती शो का प्रीमियर 23 नवंबर से भारत और दुनिया भर के 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होगा। हर शनिवार को नए एपिसोड रिलीज़ किए जाएँगे।


रोमांचक ट्रेलर राणा दग्गुबाती शो की एक झलक देता है, जो आम चैट शो से अलग है और दर्शकों को उनके पसंदीदा सितारों की जिंदगी की एक दिलचस्प झलक दिखाता है। दुलकर के साथ सीक्रेट्स शेयर करने से लेकर, नागा चैतन्य के साथ कारों का मेकओवर करने तक, सिद्धु जोनलागड्डा और श्री लीला के साथ वुड फ्रेंड पिज्जा बनाने से लेकर, राजामौली को उनके आउटडोर शूट पर सरप्राइज करने तक, यह शो और राणा अपने मेहमानों का एक नया साइड दिखाते नजर आने वाले हैं, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है।


राणा दग्गुबाती, होस्ट, क्रिएटर और एक्सरक्यूटिव प्रोड्यूसर ने कहा, “द राणा दग्गुबाती शो कोई आम टॉक शो नहीं है! ये एक मजेदार और इंटरएक्टिव तरीका है जिसमें हम सेलिब्रिटीज की असली और अनफिल्टर्ड ज़िंदगी देखते हैं। मेरा उनके साथ और इंडस्ट्री के साथ जो कनेक्शन है, वो परिवार जैसा है, सिर्फ प्रोफेशनल नहीं। इसी कारण हमारी बातें और जो वक्त हम अपने आम शौक में बिताते हैं, वो बहुत मज़ेदार और नेचुरल होता है। ये एक ऐसा स्पेस है जहां सेलिब्रिटीज अपने घर जैसा महसूस करते हैं और अपने असली और कैंडिड सेल्फ हो सकते हैं। शो में, जैसे हम अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में करते हैं, हम क्रिएटिव सहयोग करते हैं, कॉफी पीते हुए या पसंदीदा खाना खाते हुए पुरानी यादें ताज़ा करते हैं, चुटकुले सुनते हैं, और अपने करियर के कुछ ऐसे पलों के पीछे की कहानियाँ शेयर करते हैं, जो शायद दुनिया में सिर्फ कुछ ही लोग जानते हों।"

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।