मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

फिल्म केसरी वीर का गाना 'ढोलिडा ढोल नगाड़ा' हुआ रिलीज़

सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और डेब्यू एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा स्टारर फिल्म केसरी वीर ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। दर्शकों के बीच फ़िल्म का उत्साह बढ़ रह…

फिल्म केसरी वीर का गाना 'ढोलिडा ढोल नगाड़ा' हुआ रिलीज़
फिल्म केसरी वीर का गाना 'ढोलिडा ढोल नगाड़ा' हुआ रिलीज़ | फ़ोटो: TVL News

सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और डेब्यू एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा स्टारर फिल्म केसरी वीर ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। दर्शकों के बीच फ़िल्म का उत्साह बढ़ रहा है, मेकर्स ने दर्शकों को फिल्म का दूसरा गाना ढोलिडा ढोल नगाड़ा रिलीज कर सरप्राइज़ दिया है। इस गाने में सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा गरबा करते नज़र आ रहे हैं, साथ ही प्रेम की मासूमियत को भी बेहतरीन एक्सप्रेशंस के साथ बखूबी पेश करते हैं। ढोलिडा ढोल नगाड़ा में नवरात्रि की ऊर्जा साफ झलकती है, और यह नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी एक-दूसरे के साथ गजब की केमिस्ट्री और शानदार तालमेल दिखाती है।


यह गाना सुनिधि चौहान, कीर्तिदान गढ़वी और गौरव चाटी ने गाया है, जबकि इसके बोल सृजन ने लिखे हैं। मोंटी शर्मा ने इस गीत को संगीतबद्ध और प्रोड्यूस किया है, और इसे पैनोरमा म्यूजिक के लेबल के तहत रिलीज़ किया गया है।


वहीं हाल ही में रिलीज़ हुआ केसरी वीर का ट्रेलर 14वीं शताब्दी में सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए लड़े गए वीर योद्धाओं की संघर्षगाथा को दर्शाता है। इसमें सुनील शेट्टी निडर योद्धा वेगड़ा जी की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ सूरज पंचोली एक अनसुने वीर हमीरजी गोहिल की भूमिका में नज़र आएंगे, और आकांक्षा शर्मा फिल्म में एक शक्तिशाली महिला योद्धा रजल के किरदार में दिखाई देंगी। तीनों मिलकर खतरनाक खलनायक ज़फ़र (विवेक ओबेरॉय) से टक्कर लेते हैं, जो जबरन धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश करता है।


सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा जैसे दमदार कलाकारों से सजी फिल्म केसरी वीर का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है और इसका निर्माण कानू चौहान ने चौहान स्टूडियोज के बैनर तले किया है। पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज़ की जा रही यह फिल्म एक्शन, इमोशन और ड्रामा से भरपूर है, और 23 मई को दुनियाभर में दर्शकों को रोमांचित करने आ रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।