नई दिल्ली: केरल राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पीएम मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री पर टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए| आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "जब भारत ने G20 की अध्यक्षता संभाली, इस डॉक्यूमेंट्री को लाने के लिए उसी समय को क्यों चुना गया? ये डॉक्यूमेंट्री उस सोर्स से आ रहा है जिसने हमारी आजादी के समय कहा था कि भारत अपनी स्वतंत्रता को संरक्षित करने में अभी सक्षम नहीं है|
बता दें,भारत सरकार ने 2002 में हुए गुजरात दंगों पर बने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को शेयर करने वाले Tweets /YouTube वीडियो को ब्लॉक करने का आदेश दिया है| केंद्र सरकार ने 21 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड को प्रकाशित करने वाले YouTube वीडियो को ब्लॉक करने का आदेश दिया है| सरकार ने कहा कि ट्विटर को उन YouTube वीडियो के लिंक वाले ट्वीट्स को ब्लॉक करने के लिए भी कहा गया है।
बता दें, बीबीसी ने 2002 के गुजरात दंगों के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर दो-भाग की श्रृंखला प्रसारित की थी। इस डॉक्यूमेंट्री को कथित रूप से यूट्यूब पर भी रिलीज किया गया था, लेकिन विवादों की वजह से यूट्यूब से इसे हटा दिया गया है। सीरीज के डिस्क्रिप्शन में कहा गया है, ‘भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के मुस्लिम अल्पसंख्यक के बीच तनाव पर एक नजर, 2002 के दंगों में उनकी भूमिका के बारे में दावों की जांच, जिसमें हजारों लोग मारे गए।’