तिरुवल्लुर: तमिलनाडु के तिरुवल्लुर ज़िले में आज एक निजी स्कूल के छात्रावास के अंदर कक्षा 12वीं की एक छात्रा मृत पाई गई। स्कूल के हॉस्टल के कमरे में 17 साल की छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली| घटना के बाद स्कूल परिसर में पुलिस बल तैनात। पीड़िता के माता-पिता और रिश्तेदारों ने थेक्कलूर में विरोध प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि छात्रा सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रह थी| जानकारी के मुताबिक थेक्कुलुर की छात्रा ने रात में अपनी दोस्तों के साथ डिनर किया था| इसके बाद वह सोने के लिए चली गई, लेकिन अगले दिन वह मृत पाई गई| घटना के बाद तत्काल अपराध शाखा-आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को स्थाको भी सौंप दिया गया| CB-CID ने मामले की जांच शुरू की|
DIG कांचीपुरम ने बताया,''सीबी-सीआईडी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कर्मियों को स्कूल परिसर में तैनात किया गया है|
वहीँ, मृतक छात्रा के परिजन शव लेने पर अड़े है| उनका कहना है कि शव लिए बिना यहाँ से नहीं जाएंगे| मृतक छात्रा की बहन गायत्री ने कहा,''हमें संदेह है कि कुछ ऐसा है जिसका खुलासा होना बाकी है। हम उसके शव को यह जाने बिना नहीं लेंगे कि वास्तव में उसके साथ क्या हुआ था। वह खुदकुशी करने वालों में से नहीं थी। उसने कल रात हमारे परिवार से भी बात की थी:
इससे पहले हाल ही में कल्लाकुरिची जिले के एक निजी आवासीय स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा की मौत हो गई थी| कल्लाकुरिची स्थित चिन्नासलेम के कनियामूर इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में बारहवीं की 17 वर्षीय छात्रा 13 जुलाई को छात्रावास परिसर में मृत पाई गई थी। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में 17 जुलाई को भारी हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी।
स्कूल सचिव और प्रधानाचार्य, स्कूल संवाददाता और 2 शिक्षकों को 15 दिन के रिमांड पर भेजा गया
स्कूल की बसों को आग के हवाले कर दिया था, स्कूल की इमारत में भी तोड़फोड़ की थी| पुलिस ने जांच में बताया था कि छात्रा ने सुसाइड नोट छोड़ा था,जिसमें स्कूल के 2 टीचर्स पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था| इस मामले में पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल, प्रबंधन समेत टीचर्स को गिरफ्तार कर लिया था|
CB-CID ने अपने हाथों में ली मौत केस की जांच