मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म का टाइटल आया सामने ! 'लवयापा' 7 फरवरी 2025 को होगी रिलीज !

फैंटम स्टूडियोज और AGS एंटरटेनमेंट ने जुनैद खान और खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म का टाइटल अनाउंस कर दिया है। इस फिल्म को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है और इसका नाम है लवयापा!आने वाली ये रोमांटिक-कॉमेडी…

जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म का टाइटल आया सामने ! 'लवयापा' 7 फरवरी 2025 को होगी रिलीज !
जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म का टाइटल आया सामने ! 'लवयापा' 7 फरवरी 2025 को होगी रिलीज ! | फ़ोटो: TVL News

फैंटम स्टूडियोज और AGS एंटरटेनमेंट ने जुनैद खान और खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म का टाइटल अनाउंस कर दिया है। इस फिल्म को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है और इसका नाम है लवयापा!



आने वाली ये रोमांटिक-कॉमेडी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म की यंग और फ्रेश एनर्जी दर्शकों को खूब पसंद आएगी। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इन दो उभरते सितारों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने के लिए, जो मॉडर्न रोमांटिक-कॉमेडी को एक नया अंदाज देने वाले हैं।



लवयापा प्यार और उसकी उलझनों की कहानी है, जिसमें मस्ती और हंसी का तड़का है। यह फिल्म दर्शकों के लिए एक खास तोहफा बनने वाली है। इस बड़े प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे हैं दो दमदार प्रोडक्शन हाउस - फैंटम स्टूडियोज और AGS एंटरटेनमेंट। फैंटम स्टूडियोज का नाम हमेशा बेहतरीन हिट फिल्मों को बनाने के लिए जाना जाता है, जबकि AGS एंटरटेनमेंट ने कई हिट फिल्में दी हैं। इन दोनों के साथ आने से "लवयापा" में खास जोश और एनर्जी देखने को मिलने वाली है।



"लवयापा," एक मॉडर्न रोमांस है, जो दिल को छू लेने वाली कहानी, बेहतरीन परफॉर्मेंस, मजेदार म्यूजिक और खूबसूरत विजुअल्स से भरपूर है। यह फिल्म प्यार के हर पहलू को सेलिब्रेट करती है और हर उम्र के दर्शकों से जुड़ने के लिए तैयार है।



"लवयापा" 2025 की सबसे एक्साइटिंग फिल्मों में से एक बनने जा रही है। तो, 7 फरवरी 2025 को इस खूबसूरत लव स्टोरी के साथ एक जादुई सफर पर जाने के लिए अपना कैलेंडर सेट कर लीजिए।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।