मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

तुलसी विवाह के अवसर पर लिट्रा पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपन

पटना- देवोत्थान एकादशी और तुलसी विवाह के उपलक्ष्य में लिट्रा पब्लिक स्कूल, मौजीपुर मुख्य ब्रांच में वृहद रूप से वृक्षारोपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत आंवला निंबू जैसे फलदार बृक्…

तुलसी विवाह के अवसर पर लिट्रा पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपन
तुलसी विवाह के अवसर पर लिट्रा पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपन | फ़ोटो: TVL News

पटना- देवोत्थान एकादशी और तुलसी विवाह के उपलक्ष्य में लिट्रा पब्लिक स्कूल, मौजीपुर मुख्य ब्रांच में वृहद रूप से वृक्षारोपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत आंवला निंबू जैसे फलदार बृक्षों सहित लगभग 200 पौधे लगाये गए।

इस मौके पर महिला इमदाद कमेटी की पूनम चौधरी,वृंदा सिंह एवं विनिति कोचर मौजूद थी। मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के हर्टीकल्चर डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर नितेश रॉय मौजूद थे। अपने संबोधन में नितेश रॉय ने आज के संदर्भ में वृक्षारोपन के महत्व एवं पर्यावरण सरंक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और आग्रह किया कि वृक्षारोपन के इस अभियान को जीवन पर्यंत चलाते रहेंं।

मुख्य अतिथि के संबोधन से प्रभावित होकर लिट्रा पब्लिक स्कूल के तमाम बच्चों ने प्रतिवर्ष कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।

मौके पर महिला इमदाद कमेटी की सचिव और सदस्यों ने भी अपने अपने संबोधन में जीवन में पेड़ पौधों के महत्व और उसकी अनिवार्यता पर बच्चों के साथ अपने विचार साझा किए। पूरा कार्यक्रम स्कूल के डायरेक्टर आशुतोष मेहरोत्रा  की अगुवाई में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।