मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

तू झूठी मै मक्कार' एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पहुंची पिंक सिटी जयपुर, किया फिल्म का प्रोमोशन

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मै मक्कार का प्रमोशन जोरो शोरों में हो रहा है। हालांकि जहां रणबीर और श्रद्धा के फैन्स प्रोमोशन्ल इवेंट्स में अब भी दोनों की एक झलक देखने को उतावले है, वहीं म…

तू झूठी मै मक्कार' एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पहुंची पिंक सिटी जयपुर, किया फिल्म का प्रोमोशन
तू झूठी मै मक्कार' एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पहुंची पिंक सिटी जयपुर, किया फिल्म का प्रोमोशन | फ़ोटो: TVL News

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मै मक्कार का प्रमोशन जोरो शोरों में हो रहा है। हालांकि जहां रणबीर और श्रद्धा के फैन्स प्रोमोशन्ल इवेंट्स में अब भी दोनों की एक झलक देखने को उतावले है, वहीं मेकर्स ने अलग-अलग शहरों में फिल्म के लीडिंग स्टार के साथ प्रमोशन्ल एक्टिविटी प्लान की हैं, जिसके चलते अब सबकी पसंदीदा 'झूठी' श्रद्धा आज राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर में अपनी फिल्म का प्रचार करती दिखाई दी। वैसे इससे पहले श्रद्धा पुणे, इंदौर और अहमदाबाद में भी फिल्म का जोरदार प्रोमोशन करती नजर आ चुकी हैं।


आपको बता दें, तू झूठी मै मक्कार में रणबीर और श्रद्धा पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। फिल्म के प्रोमो से लेकर अब तक रिलीज हुए फिल्म के बाकी गानों ने भी लोगों पर अपना खूब जादू चलाया है। हाल ही में जारी फिल्म का शो मी द ठुमका पर फैन्स अपनी रील्स शेयर कर रहे है। ऐसे में अब बस किसी चीज का इंतजार है तो वह है 8 मार्च का जब अपने झूठी और मक्कार को फैन्स थिएटर्स में देख पाएंगे।


तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली पर दुनिया भर में सिनेमाघरों पर रिलीज होगी ।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।