मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

TVF की 'वेरी पारिवारिक' सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

इंतजार हुआ खत्म! इंडिया के सबसे बड़े कंटेंट क्रिएटर्स में से एक, 'द वायरल फीवर (TVF)' ने अपनी मच अवेटेड फैमिली कॉमेडी शो 'वेरी पारिवारिक' के सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। पहले सीजन ने दर्शकों का…

TVF की 'वेरी पारिवारिक' सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज
TVF की 'वेरी पारिवारिक' सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

इंतजार हुआ खत्म! इंडिया के सबसे बड़े कंटेंट क्रिएटर्स में से एक, 'द वायरल फीवर (TVF)' ने अपनी मच अवेटेड फैमिली कॉमेडी शो 'वेरी पारिवारिक' के सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। पहले सीजन ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, और अब यह शो और भी ज्यादा हंसी, मेटा मैडनेस और पारिवारिक हंगामे के साथ लौट रहा है। शो 9 मई को प्रीमियर होने जा रहा है, और हर हफ्ते नए एपिसोड्स रिलीज़ होंगे।


सीजन 2 वहीं से शुरू होता है जहां सीजन 1 खत्म हुआ था, शेली की कहानी अब शो के अंदर एक शो बनती जा रही है, जिससे हंसी और दिल को छूने वाले पल देखने को मिलेंगे। ट्रेलर में हमें उस अनोखे नरेटिव स्टाइल और इमोशनल उलझनों का एक झलक मिलता है, जिसने सीजन 1 को इतना हिट बना दिया था।


सीरीज के क्रिएटर और डायरेक्टर वैभव बंडू ने कहा, "वेरी पारिवारिक का सीजन 2, द गॉडफादर (पार्ट III) और सिंडलर्स लिस्ट से भी ज्यादा मजेदार है। मुझे थेरेपी लेने की सलाह दी गई थी, लेकिन मैंने इसके बजाय ये शो बना दिया। ट्रेलर का मजा लीजिए, ये पूरी तरह से ऑर्गेनिक है और हमारे लोकल किसानों से लिया गया है।"


अब तो TVF के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसका ट्रेलर आ गया है। जल्दी से देख लीजिए और अपनी पसंदीदा 'थोड़ी टेढ़ी-मेढ़ी लेकिन दिल से जुड़ी' फैमिली से दोबारा मिलने के लिए, इस बार और भी बड़े और मज़ेदार अंदाज़ में!


TVF ने इंडिया की एंटरटेनमेंट दुनिया में अपनी एक खास जगह बना ली है। ऐसा कोई और प्रोडक्शन हाउस नहीं है जो अपने ऑडियंस की नब्ज़ को इतनी सही पकड़ता हो। 2024 TVF के लिए धमाकेदार साल रहा, सपने Vs एवरीवन, वेरी पारिवारिक, पंचायत सीजन 3, कोटा फैक्टरी सीजन 3 और गुल्लक सीजन 4 जैसे शोज़ ने लोगों के दिल ही नहीं जीते, बल्कि कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए। हर उम्र के दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाला TVF आज इंडिया के टॉप कंटेंट क्रिएटर्स में गिना जाता है। और आने वाले समय में भी इसके पास दमदार कहानियों की कोई कमी नहीं है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।