मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

आर्थिक तबाही के लिए मोदी सरकार 'जिम्मेदार', आज से ज्यादा कभी नहीं थी बेरोजगारी: राहुल गांधी

उदयपुर: उदयपुर में 'नव संकल्प चिंतन शिविर' में बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,मेरी लड़ाई RSS व BJP की विचारधारा से है, जो हिंसा और नफरत ये फैलाते हैं उसके खिलाफ है, ये मेरी जिंदगी की लड़ा…

आर्थिक तबाही के लिए मोदी सरकार 'जिम्मेदार', आज से ज्यादा कभी नहीं थी बेरोजगारी: राहुल गांधी
आर्थिक तबाही के लिए मोदी सरकार 'जिम्मेदार', आज से ज्यादा कभी नहीं थी बेरोजगारी: राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

उदयपुर:  उदयपुर में 'नव संकल्प चिंतन शिविर' में बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,मेरी लड़ाई RSS व BJP की विचारधारा से है, जो हिंसा और नफरत ये फैलाते हैं उसके खिलाफ है, ये मेरी जिंदगी की लड़ाई है, मैं मानने को तैयार नहीं हूं कि हमारे देश में इतनी नफरत फैल सकती है। हमारे खिलाफ बड़ी शक्तियां है, मैं इन शक्तियों से नहीं डरता हूं| हम सब मिलकर बीजेपी-आरएसएस को हराकर दिखाएंगे। 



उन्होंने कहा,''बीजेपी जितना दमन करेगी, जितनी नफरत फैलाएगी, उतनी ही इस देश में आग लगेगी। हमारा काम है कि हम इसे रोकें। हमने कभी भी हिंदुस्तान की संस्थाओं पर हमला नहीं किया। हमारा काम इनकी रक्षा करना है। कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। यात्राएं करेगी। जनता के साथ कांग्रेस का जो रिश्ता था उसे फिर से बहाल करेगी। ये शॉर्टकट से नहीं होने वाला है। ये काम पसीना बहाकर ही किया जा सकता है। आप ये कर सकते हैं। यही हमारा डीएनए है। हम पैदा ही जनता से हुए हैं।




राहुल गांधी ने कहा,''जितना ये नफ़रत फैलाएंगे, संस्थानों को तोड़ेंगे, देश में उतनी ही तेजी से आग लगेगी। हमारी जिम्मेदारी है कि हम ये आग नहीं लगने दें।.... उन्होंने कहा,'''देश में दूसरी कौन सी पार्टी है जहां इस तरह से चर्चा होती हो? पार्टी नेतृत्व के आगे बेबाकी से कहा गया कि पार्टी कैसा महसूस कर रही है। बीजेपी और आरएसएस इसकी इजाजत कभी नहीं देंगे। हमारे लिए यह नया नहीं है। यह कांग्रेस के डीएनए में है। 



कांग्रेस नेता ने कहा,''बेरोजगारी आज से ज्यादा कभी नहीं थी। क्योंकि रोजगार पैदा करने वाली रीढ़ को नरेंद्र मोदी और उनकी विचारधारा ने तोड़ दिया है। नोटबंदी और जीएसटी लागू करके, पूरा फायदा दो उद्योगपतियों को देकर देश के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर दिया है।  आर्थिक तबाही के लिए बीजेपी जिम्मेदार है। लेकिन हमारी जिम्मेदारी जनता के साथ खड़े होने की है। हमें देश के लिए, जनता के लिए सोचना पड़ेगा। हमें बिना सोचे जनता के बीच जाना होगा। जनता समझती है कि कांग्रेस ही देश को आगे ले जा सकती है।  



राहुल गांधी ने कहा,'''हर कांग्रेसी मेरा परिवार है। मेरी लड़ाई आरएसएस की विचारधारा से है। ये जो नफरत फैला रहे हैं, मैं उसके खिलाफ लड़ना चाहता हूं। ये मेरी जिंदगी की लड़ाई है। मैं ये मानने को तैयार नहीं हूं कि मेरे प्यारे देश में इतनी नफरत फैल सकती है। हमारे खिलाफ बड़ी शक्तियां हैं। हम सिर्फ एक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं। बीजेपी, आरएसएस, क्रोनी कैपिटलिस्ट और तमाम सारे संस्थान। लेकिन मैं हर कांग्रेसी से कहना चाहता हूं कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये देश सच्चाई को मानता है।



उन्होंने कहा,''यह विचारधारा की लड़ाई है। मैं जिंदगी भर आपके साथ खड़ा हूं और इस लड़ाई को आपके साथ लड़ने जा रहा हूं। मैं इन शक्तियों से डरता नहीं हूं। मैं जिंदगी में एक रुपया नहीं लिया, मैंने भारत माता का एक पैसा नहीं लिया। मुझे कोई डर नहीं है।  





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।