मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

उज्जैन: जीआरपी पुलिस कर्मियों ने ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा, बचाने आई पत्नी और मां से भी की मारपीट; DSP (रेल) ने कहा- चालक की पिटाई की बात झूठी

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालक को तीन पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा। साथ ही ऑटो चालक की मां और उसकी पत्नी को भी मारा | इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है| व…

उज्जैन: जीआरपी पुलिस कर्मियों ने ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा, बचाने आई पत्नी और मां से भी की मारपीट; DSP (रेल) ने कहा- चालक की पिटाई की बात झूठी
उज्जैन: जीआरपी पुलिस कर्मियों ने ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा, बचाने आई पत्नी और मां से भी की मारपीट; DSP (रेल) ने कहा- चालक की पिटाई की बात झूठी | फ़ोटो: TVL News

उज्जैन:  मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालक को तीन पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा। साथ ही ऑटो चालक की मां और उसकी पत्नी को भी मारा | इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है| वीडियो में देखा जा सकता है, पुलिसकर्मी एक ऑटो चालक (राकेश पटेल) को पीट रहे हैं, उसकी पत्नी और मां बचाने आई तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की जा रही है|


यह घटना रविवार रात (05 फरवरी, 2023) की है| आटो चालक राकेश पटेल को वह रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित अवंतिका होटल में यात्री लेने गया था। यहां उसका होटल कर्मचारियों से विवाद हो गया। होटल के 4 कर्मचारियों ने पहले राकेश को जमकर पीटा और उसके बाद जीआरपी थाने में फोन कर तीन जवानों को बुला लिया था। तीनों पुलिसकर्मियों ने भी राकेश को लाठी से बुरी तरह पीटा।


बचाने के लिए उसकी मां तथा पत्नी मीना पटेल वहां पहुंची तो तीनों पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। इसके बाद तीनों पुलिसकर्मी राकेश को थाने में ले गए। यहां रातभर उसे बंद रखा।


पीड़ित की पत्नी मीना पटेल ने बताया, "मैं अपने पति को लेने आई थी इतने में ही पुलिस वालों ने मेरे पति को घसीटते और मारते हुए लेकर चले गए। पुलिस वालों ने मेरी मां और मुझे भी मारा।"



DSP (रेल) संतोष डंडोरिया ने आज मंगलवार को बताया,''आदमी शराब के नशे में था। वह प्लेटफॉर्म पर और बाहर आकर लोगों से झगड़ रहा था। उस आदमी को मारा नहीं गया बल्कि पुलिस उसे थाने ला रही थी। मेरी जानकारी में किसी महिला के हाथ में फ्रैक्चर होने की बात नहीं आई है। हमने धारा 151, 323, 506 में मामला दर्ज़ किया है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।