मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

उज्जैन में भीषण हादसा: स्कूली बच्चों से भरी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 छात्रों की मौत, दर्जनभर घायल

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। उज्जैन के पास नागदा में बच्चों से भरी स्कूल वैन को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। ज…

उज्जैन में भीषण हादसा: स्कूली बच्चों से भरी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 छात्रों की मौत, दर्जनभर घायल
उज्जैन में भीषण हादसा: स्कूली बच्चों से भरी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 छात्रों की मौत, दर्जनभर घायल | फ़ोटो: TVL News

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। उज्जैन के पास नागदा में बच्चों से भरी स्कूल वैन को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद आनन-फानन में राहगीरों की मदद से घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से तीन को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है।



हादसा नागदा उन्हेल रोड पर झिरनिया फंटके के समीप हुआ। नागदा के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के 15 बच्चों को लेकर तूफान गाड़ी स्कूल जा रही थी। इस दौरान गलत दिशा से आ रही ट्रक ने स्कूली बच्चों की गाड़ी को टक्कर मार दी।  टक्कर इतनी भयानक थी कि वैन पूरी तरह से पिचककर सड़क किनारे पलट गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। 



उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया,''उन्हेल के नागदा में 2 स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे गाड़ियों से जा रहे थे। उनकी गाड़ी की टक्कर एक ट्रक से हुई। दुर्घटना में 4 बच्चों की मृत्यु और 11 बच्चे घायल हुए जिनका उपचार चल रहा है। दोनों गाड़ियों और ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। कार्रवाई जारी है|



 सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि उज्जैन के पास नागदा में स्कूली बच्चों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ है। मैं सभी घायलों की कुशलता की प्रार्थना करता हूं। प्रभु दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।



हादसे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गहरा दुख जताया है| राहुल गांधी ने कहा,‘‘उज्जैन के पास नागदा में स्कूली बच्चों से भरी वैन और ट्रक की टक्कर से हुआ भीषण हादसा बहुत ही ह्रदयविदारक है। इस भीषण हादसे में 4 मासूमों की मृत्यु और कई बच्चों के घायल होने की ख़बर बेहद दर्दनाक है। 



राहुल गांधी ने कहा,' मैं मासूमों के जल्द स्वस्थ्य होने और मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं एवं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।




हादसे में इन बच्चों की हुई मौत

1. इनाया पिता रमेश नन्देदा (6), निवासी उन्हेल

2. उमा (15) पिता ईश्वरलाल धाकड़, निवासी उन्हेल

3. भाव्यांश पिता सतीश जैन (13), निवासी उन्हेल

4. सुमित (18) पिता सुरेश



घायल बच्चेअनुष्का, सुमित, दर्शन, वीर, प्रियांशी, हिमांशु, तनीषा पिता राजेश मेहता, एगोशदीप श्रेयांश पिता राजेश मेहता, निहारिका, आदित्य, उमा, पर्व 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।