मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मिशन 2022 के लिए सपा ने फूंका चुनावी बिगुल, मोदी सरकार के 'ऑक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा' बयान को अखिलेश ने बताया 'आपराधिक बयान'

उन्नाव: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के लोग झगड़ा लगाने का काम करते हैं। भाजपा ने पंचायत चुनावों में नोट का इस्तेमाल किया और ब्लाक प्रमुख त…

मिशन 2022 के लिए सपा ने फूंका चुनावी बिगुल, मोदी सरकार के 'ऑक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा' बयान को अखिलेश ने बताया 'आपराधिक बयान'
मिशन 2022 के लिए सपा ने फूंका चुनावी बिगुल, मोदी सरकार के 'ऑक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा' बयान को अखिलेश ने बताया 'आपराधिक बयान' | फ़ोटो: TVL News

उन्नाव: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के लोग झगड़ा लगाने का काम करते हैं। भाजपा ने पंचायत चुनावों में नोट का इस्तेमाल किया और ब्लाक प्रमुख तथा जिला पंचायत अध्यक्षों के पद हथिया लिए। भाजपा ने सरकारी संस्थाओं को बेच दिया है। भाजपा सरकार के रहते नौजवानों की बेकारी बढ़ी, महंगाई बेलगाम हुई। साढ़े चार साल में एक फैक्ट्री प्रदेश में नहीं लगी है। लोगों को इस सरकार ने भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है। प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार का कोई मतलब नहीं। यहां लोकतंत्र दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा भाजपा झूठी पार्टी है, इसे हटाइए। समाजवादी पार्टी इस बार 350 सीटें जीतेगी।




केंद्र सरकार के'ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई' बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,''ये भाजपा सरकार का आपराधिक व निर्दयी बयान है कि कोरोना में ऑक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा।  जिनके घर उजड़ें हैं, वो भाजपा के इस ‘महाझूठ’ का दर्द भरा सच जानते हैं।  भाजपा माफ़ी योग्य नहीं है ।  नहीं_चाहिए_भाजपा



 अखिलेश यादव आज उन्नाव से भाजपा के खिलाफ शंखनाद किया। उन्होंने सरौसी गांव में 85वीं जयंती के अवसर पर मनोहर लाल इंटर कालेज में स्थापित स्वर्गीय मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण करने के उपरांत एकत्र समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। स्वर्गीय मनोहर लाल जी विधायक, सांसद तथा मंत्री रहे थे। यादव ने कहा कि आज यहां बड़ी रैली होनी थी जिसकी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। जब कोविड खत्म होगा तो लाखो की रैली होगी।




उन्होंने स्वर्गीय मनोहर लाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जीवनभर वे गरीबों, दलितों, पिछड़ों की आवाज उठाते रहे और उनके लिए संघर्ष करते रहे। उनके संघर्ष की वजह से मुख्यधारा में खड़े नहीं होने वाले भी आगे आ पाए हैं। उन्होंने उनके पुत्र स्वर्गीय दीपक कुमार की पत्नी श्रीमती मनीषा दीपक के कोरोना से निधन पर दुःख जताते हुए सभी कोरोना पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।



यादव ने कहा कि सन् 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बहुत कम समय बचा है। भाजपा ने जनता को बुरी तरह निराश किया है। उसके वादे सपने बनकर रह गए हैं। अपने संकल्प-पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं किया। किसान की आय दुगनी करने का वादा था, उल्टे किसानों की आय कम कर दी है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। समाज के सभी वर्गो के लोग भाजपा सरकार को हटाना चाहते है।




यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के बीच रहेगी। समाजवादी पार्टी भाजपा का विकल्प है। उन्होंने कहा कोरोना से मौतों के लिए सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है। जनता को बहुत दुःख और परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कोविड़ संक्रमितों को न बेड मिला, न इलाज और नहीं आक्सीजन मिली।




अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी सबके सामने है। तीसरी लहर की चर्चा है पर भाजपा सरकार इसके लिए क्या तैयारियां कर रही है, पता नहीं? भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है वह गुमराह करती है। सरकार ने कोविड संक्रमण के समय जनता को अनाथ छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी मृतकों की संख्या नहीं बताएगी क्योंकि सुप्रीमकोर्ट ने 4 लाख रूपये मुआवजा देने को कहा है। उस समय भाजपा के लोग कहीं मदद में नहीं दिखाई दिए। केवल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ही राशन, दवा, ऑक्सीजन की मदद करने में सक्रिय रहे। समाजवादी सरकार ने जो 108 एम्बुलेंस चलाई थी वही मददगार बनी।



यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के समय नेताओं, पत्रकारों आदि कई लोगों की जासूसी की खबरें है। भाजपा का राज्य विधान सभा संसद तक भारी बहुमत है। फिर उसे जासूसी कराने की क्या जरूरत आ पड़ी? यह जासूसी करना दण्डनीय अपराध है। भाजपा के फैसले जनहित में नहीं है।



अखिलेश यादव ने कहा कि लॉकडाउन में शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतर गई। समाजवादी पार्टी की सरकार में लैपटॉप बंटे थे। वहीं बच्चों की पढ़ाई में काम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कौन भाजपा के वादों पर भरोसा करेगा? भाजपा चुनाव के वक्त दूसरे मुद्दे ले आती है। उसे संविधान की परवाह नहीं है। भाजपा से सावधान रहना है।




यादव ने कहा भाजपा समाजवादी पार्टी की सरकार जैसे काम नहीं कर पाएगी। सड़क, बिजली-पानी की जगह भाजपा बहकाने से काम चलाती है। वह विकास से नफ़रत करती है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों को लोहिया आवास दिए जाएंगे। जिसमें बिजली का बिल नहीं देना होगा। बेहतर आवास निर्माण के साथ गरीबों को समाजवादी पार्टी की सरकार में बिजली बिल में विशेष राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग समाजवादियों का काम देखेंगे। इस बार सभी भाजपा को हटाने में सहयोगी बने क्योंकि भाजपा सरकार के रहते प्रदेश खुशहाल नहीं हो सकता है।





 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का लखनऊ-कानपुर हाई-वे पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।लखनऊ से क्रांति रथ पर सवार अखिलेश यादव जी के स्वागत में सर्वत्र जोशीली भारी भीड़ थी। उन्नाव में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में लखनऊ से जाते हुए रास्ते में अमौसी में मेट्रो स्टेशन पर भी बड़ी तादाद में लोग एकत्र थे। मेट्रो रेल का मुख्यालय वहीं है जहां मेट्रो का समाजवादी सरकार में 3 मार्च 2014 को शिलान्यास हुआ था।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।