मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उन्नाव में रेलवे ट्रैक पर मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव: प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, रिश्ते में दोनों भाई -बहन थे

उन्नाव: उन्नाव के थाना गंगाघाट क्षेत्र में आज सोमवार सुबह गंगा घाट रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर प्रेमी युगल का शव मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भ…

उन्नाव में रेलवे ट्रैक पर मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव: प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, रिश्ते में दोनों भाई -बहन थे
उन्नाव में रेलवे ट्रैक पर मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव: प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, रिश्ते में दोनों भाई -बहन थे | फ़ोटो: TVL News

उन्नाव: उन्नाव के थाना गंगाघाट क्षेत्र में आज सोमवार सुबह गंगा घाट रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर प्रेमी युगल का शव मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


मृतक युवक राजबहादुर कानपुर के इंदलपुर पोस्ट पचौर गांव का रहने वाला था। जबकि युवती शिवाली कानपुर देहात के हथकुड़वा बैरी गांव की थी। दोनों रिश्ते में भाई-बहन (फुफेरे-ममरे) हैं। 


दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। ये लोग शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। दोनों -युवक व युवती रविवार शाम को घर से निकले थे। आज सुबह इनके शव रेलवे ट्रैक पर मिले हैं। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है।


पुलिस ने कहा कि,'' शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। दो मोबाइल बरामद हुए हैं। मोबाइल और बरामद बाइक से शवों की शिनाख्त हो गई है। दोनों कानपुर के रहने वाले हैं। रिश्ते में युवक और युवती भाई बहन हैं। रविवार शाम को दोनों घर से निकले थे, दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि,''आज एक प्रेमी युगल का शव ट्रैक के किनारे मिला है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि ये ममेरे भाई-बहन थे और इन्होंने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जांच में आत्महत्या का मामला प्रकट होता है। मामले में तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।