मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

द ट्रेटर्स की विनर बनीं उर्फी जावेद: “ये सफर मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सबक था”

हमेशा चर्चा में रहने वाला रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ खत्म हो चुका है और फिनाले में उर्फी जावेद ने अपनी शानदार गेम से सबका दिल जीतते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के बाद उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपनी बिग…

द ट्रेटर्स की विनर बनीं उर्फी जावेद: “ये सफर मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सबक था”
द ट्रेटर्स की विनर बनीं उर्फी जावेद: “ये सफर मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सबक था” | फ़ोटो: TVL News

हमेशा चर्चा में रहने वाला रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ खत्म हो चुका है और फिनाले में उर्फी जावेद ने अपनी शानदार गेम से सबका दिल जीतते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के बाद उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपनी बिग बॉस से लेकर द ट्रेटर्स तक की जर्नी को याद किया। उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया जिसमें करण जौहर पहले बिग बॉस में उनका नाम अनाउंस कर रहे हैं और अब द ट्रेटर्स की विनर घोषित कर रहे हैं।


वीडियो शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा –

“बिग बॉस से निकलने के बाद द ट्रेटर्स जीतना 🏆… ये सफर आसान नहीं था। कई बार रोई, कई बार लगा अब नहीं होगा, लेकिन मैंने कभी रुकना नहीं सीखा। लोग क्या कहेंगे, ये कभी नहीं सोचा। शायद यूनिवर्स जानता था मुझे ये जीत कितनी जरूरी थी।”


उन्होंने आगे लिखा –

“बिग बॉस के बाद लगा था अब कुछ अच्छा नहीं होगा। उस वक्त दोस्तों से उधार लेकर कपड़े खरीदे थे। नहीं पता था वो उधार कब चुकाऊंगी। लेकिन मैंने खुद पर भरोसा रखा। लोग हमेशा शक करते रहे, आज भी करते हैं, लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा। नफरत ने कभी नहीं रोका और न आगे रोकेगी। मैंने तीन ट्रेटर्स को बाहर किया, ये सिर्फ किस्मत नहीं थी, ये मेरी स्ट्रैटेजी थी। आखिरी पल तक डटी रही।”


द ट्रेटर्स में उर्फी जावेद ने अपने बेबाक अंदाज़ और आत्मविश्वास से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने ये गेम अपने तरीके से खेला और अपनी मेहनत से जीत हासिल की।


अगर आप भी ये शो देखना चाहते हैं तो अमेज़न प्राइम वीडियो पर द ट्रेटर्स सीजन 1 देख सकते हैं।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 4 जुलाई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।