मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में 27 दिसंबर को घरौनियों का करेंगे वितरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 दिसंबर को नई दिल्ली में घरौनी वितरण का कार्य किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत में किया जाएगा। जिला मुख…

उत्तर प्रदेश : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में 27 दिसंबर को घरौनियों का करेंगे वितरण
उत्तर प्रदेश : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में 27 दिसंबर को घरौनियों का करेंगे वितरण | फ़ोटो: TVL News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 दिसंबर को नई दिल्ली में घरौनी वितरण का कार्य किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत में किया जाएगा।


 जिला मुख्यालय पर प्रदेश के मा0 बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह द्वारा पूर्वान्ह 11ः30 बजे से कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में स्वामित्व योजना के अन्तर्गत तैयार घरौनियों का वितरण किया जाएगा। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद जिला मुख्यालय एवं समस्त ग्राम पंचायत में भी स्थानीय स्तर पर घरौनी वितरण का कार्य किया जाएगा।


एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अपरान्ह 12ः30 बजे लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा भी लाभार्थियों को घरौनियों का वितरण किया जाएगा। जिला एवं ग्राम पंचायत स्तर पर घरौनी वितरण कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।


 कार्यक्रम के दौरान घरौनी बनने से होने वाले लाभों से लोगों को अवगत भी कराया जाएगा। इन कार्यक्रमों में मा0 जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। जिला मुख्यालय एवं ग्राम पंचायतों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में घरौनी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।