मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : हादसा, बस ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा

सिकंदरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास हाईवे पर मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बस ने स्कूटी सवार दंपती को कुचल दिया।हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के…

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : हादसा, बस ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा
उत्तर प्रदेश न्यूज़ : हादसा, बस ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा | फ़ोटो: TVL News


सिकंदरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास हाईवे पर मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बस ने स्कूटी सवार दंपती को कुचल दिया।


हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास मंगलवार शाम सात बजे प्राइवेट बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई,


जबकि उसका पति घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने बस को पकड़ लिया, जबकि चालक भाग गया।


घटना शाम करीब सात बजे हुई। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बोदला के लाल मस्जिद निवासी शाहिद उर्फ शेरू और उसकी पत्नी जीनत स्कूटी पर गुरुद्वारा गुरु का ताल होते हुए सिकंदरा की ओर जा रहे थे।


तभी पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जीनत गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।