लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला| अखिलेश यादव ने लगातार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, दाल और सरसों तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर पर निशाना साधा|
अखिलेश यादव ने कहा कि,'ईंधन की कीमतों से लेकर दूध- घी तक महंगा होता जा रहा है| महँगाई ने कमर तोड़ दी और सरकार कह रही है सब चंगा सी।उन्होंने कहा कि,''‘लगता है सेंट्रल विस्टा, महाविमान और भाजपाई चुनाव खर्च का बोझ जनता के कंधों पर आ गया है।
ट्विटर पर अखिलेश ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए लिखा है, ''पेट्रोल, डीज़ल, एलपीजी, दाल, सरसों, दूध और घी
है महँगाई ने कमर तोड़ दी फिर भी कहें सब चंगा सी।
सुना है 30 दिनों में 16 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़े हैं। लगता है ‘सेंट्रल विस्टा’ के प्रधान-निवास, कार्यालय, महाविमान व भाजपाई चुनाव ख़र्च का बोझ जनता के टैक्स के कंधों पर आ गया है।