मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ममता बनर्जी पर हमले की तैयारी के साथ आए थे भाजपा कार्यकर्ता: लाठियों तथा खतरनाक हथियारों से लैस थे, ममता दीदी को नुकसान पहुंचाना चाहते थे; अखिलेश ने EC को चिट्ठी लिख सख्त कार्यवाही करने की मांग की

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वाराणसी यात…

ममता बनर्जी पर हमले की तैयारी के साथ आए थे भाजपा कार्यकर्ता: लाठियों तथा खतरनाक हथियारों से लैस थे, ममता दीदी को नुकसान पहुंचाना चाहते थे; अखिलेश ने EC को चिट्ठी लिख सख्त कार्यवाही करने की मांग की
ममता बनर्जी पर हमले की तैयारी के साथ आए थे भाजपा कार्यकर्ता: लाठियों तथा खतरनाक हथियारों से लैस थे, ममता दीदी को नुकसान पहुंचाना चाहते थे; अखिलेश ने EC को चिट्ठी लिख सख्त कार्यवाही करने की मांग की | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वाराणसी यात्रा के दौरान उनसे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अभद्रता एवं हमले की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होने की शिकायत करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तत्काल निर्णय लेकर सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की है। यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव  राजेन्द्र चौधरी के इस सम्बंध में भेजे गए पत्र को भी सन्दर्भित किया है। 



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने 4 मार्च 2022 को मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है उनको वाराणसी दौरे का कार्यक्रम सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को भेज दिया गया था। पूर्व निधार्रित कार्यक्रम के अनुसार बनर्जी को 2 मार्च 2022 को हवाई अड्डे से दशाश्वमेध घाट पहुंचना था। 



चेतगंज थानान्तर्गत लहुराबीर क्षेत्र में जब ममता जी पहुंची तो 50-60 लोगों ने जिनमें हथियार बंद भाजपा समर्थक थे, उनका रास्ता रोका। भाजपा समर्थक लाठियों तथा दूसरे खतरनाक हथियारों से लैस थे। इन लोगों ने ममता जी जिस कार में सवार थी उसको भी क्षति पहुंचाई। वे ममता जी को भी नुकसान पहुंचाना चाहते थे। इन लोगों ने भड़काऊ नारेबाजी भी की, वे हथियार लहरा रहे थे। 



मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री जी की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी, केवल थोड़े से पुलिस कर्मी ड्यूटी पर लगाए गए थे। उनके सामने ही ममता जी के खिलाफ उपद्रव 30 मिनट तक होता रहा। यह पूर्व नियोजित काण्ड था। सुरक्षा सम्बंधी चूक और प्रशासन की लारवाही के साथ ममता जी के साथ अभद्रता करने वालों पर सख्त कार्यवाही अपेक्षित है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।