मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव परिणाम: CM योगी ने जीते उम्मीदवारों को दी बधाई, बोले-आज राज्य में हर नागरिक शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव लड़ सकता है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,''क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में 635 से अधिक सीटों पर भाजपा अपने सहयोगियों और समर्थकों के साथ विजयी बन रही है, ये…

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव परिणाम: CM योगी ने जीते उम्मीदवारों को दी बधाई, बोले-आज राज्य में हर नागरिक शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव लड़ सकता है
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव परिणाम: CM योगी ने जीते उम्मीदवारों को दी बधाई, बोले-आज राज्य में हर नागरिक शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव लड़ सकता है | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,''क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में 635 से अधिक सीटों पर भाजपा अपने सहयोगियों और समर्थकों के साथ विजयी बन रही है, ये संख्या पूरे परिणाम आने पर अभी और बढ़ेगी| मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि पार्टी की जो रणनीति थी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से आगे बढ़ी, उसका परिणाम था 75 जिला पंचायत अध्यक्ष में से 67 सीटों पर भाजपा और सहयोगी दलों ने विजय प्राप्त की|




CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,'केन्द्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन और सरकार ने मिलकर जनता तक योजनाओं को बिना भेदभाव पहुंचाने का कार्य किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम उसके जीवंत उदाहरण हैं| पिछले सवा चार वर्ष के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान, नौजवान और समाज के प्रत्येक तबके के लिए जो योजनाएं बनाई गईं उन्हें बिना भेदभाव समाज तक पहुंचाने का  कार्य हुआ है|



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रत्याशियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि,'मैं विजयी प्रत्याशियों को हृदय से बधाई देता हूं उनका अभिनंदन करता हूं| भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का और जन प्रतिनिधियों का हृदय से अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने अहर्निश प्रयास करके एक सम्मानजनक विजय पार्टी के लिए उपलब्ध करवाई है और हर तबके के कार्यकर्ता को प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है|



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-bjp-workers-pulled-the-sari-of-a-female-in-lakhimpur-kheri-ahead-of-block-pramukhs-polls



CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,'जिस राज्य में लोकतंत्र को जाति, मत और मजहब के दायरे में बांटकर करके पेशेवर अपराधी, माफियाओं के सामने गिरवी रखने का प्रयास किसी काल खंड में होता था। आज वहां पर शांतिपूर्ण तरीके से हर नागरिक चुनाव लड़ सकता है|



ब्लाक प्रमुख चुनाव: लखीमपुर में नामांकन के दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने फाड़े सपा प्रत्याशी के कपड़े- प्रस्तावक की खींची साड़ी, पर्चा भी फाड़े, दो गिरफ्तार



https://www.thevirallines.net/lakhimpur-kheri-news-2-bjp-workers-arrested-for-misbehaving-with-sp-candidate-and-tearing-her-nomination-papers-in-lakhimpur




इटावा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा: बोले SP सिटी- BJP वाले बम लेकर आए हैं, मुझे भी पीटा, बम लेकर आए हैं BJP विधायक और ज़िला अध्यक्ष


https://www.thevirallines.net/etawah-news-uttar-pradesh-violence-in-badhpur-block-pramukh-chunav-bjp-workers-slap-sp-city




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।