मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

योगी ने पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से '69K शिक्षक भर्ती' को संपन्न कराने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद को दिया धन्यवाद, बोले- भर्ती प्रक्रिया को कलंकित करने वालों से हमारी एजेंसी सतर्क, जेलें भी खाली करवाई

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बेसिक शिक्षा परिषद के 69,000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में 6,696 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। लखनऊ के लोक भवन में शुक्रवार को इन शिक्षकों…

योगी ने पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से '69K शिक्षक भर्ती' को संपन्न कराने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद को दिया धन्यवाद, बोले- भर्ती प्रक्रिया को कलंकित करने वालों से हमारी एजेंसी सतर्क, जेलें भी खाली करवाई
योगी ने पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से '69K शिक्षक भर्ती' को संपन्न कराने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद को दिया धन्यवाद, बोले- भर्ती प्रक्रिया को कलंकित करने वालों से हमारी एजेंसी सतर्क, जेलें भी खाली करवाई | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बेसिक शिक्षा परिषद के 69,000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में 6,696 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है।  लखनऊ के लोक भवन में शुक्रवार को इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के साथ उनको संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,''शुचितापूर्ण, पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद को साधुवाद।  परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के नव चयनित शिक्षक भाइयों-बहनों को हृदयतल से बधाई व शुभकामनाएं।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ,''युवाओं के साथ खिलवाड़ व भर्ती प्रक्रिया को कलंकित करने वालों से हमारी एजेंसी सतर्क है। हमने जेलें भी खाली करवाई हैं। उन्होंने कहा कि,''आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रदेश में पिछले 04 वर्ष एवं 04 महीने में सवा चार लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।  एक भी पद की भर्ती पर कोई संदेह नहीं कर सकता। भर्ती की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ पूर्ण की गई है:



उन्होंने कहा कि,''पिछली सरकार में वसूली गैंग सक्रिय था। नियुक्ति, ट्रांसफर, पोस्टिंग कहीं भी पारदर्शिता नहीं थी। प्रदेश के कुछ परिवार व खानदान ऐसे थे जिनकी आजीविका का माध्यम ही वसूली थी। आज उन्हें रोककर UP Govt द्वारा हर भर्ती प्रक्रिया को शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न किया जा रहा है।



CM  ने कहा कि,''ईमानदारी व शुचितापूर्ण भर्ती प्रक्रिया युवाओं को अपना लक्ष्य प्राप्त करने में मददगार साबित होगी। एक भी चयन पर कोई संदेह नहीं कर सकता। 




उन्होंने कहा कि,''युवाओं के साथ खिलवाड़ व भर्ती प्रक्रिया को कलंकित करने वालों से हमारी एजेंसी सतर्क है। हमने जेलें भी खाली करवाई हैं। जो प्रदेश के नौजवानों के साथ खिलवाड़ करते थे, भर्ती की प्रक्रिया को कलंकित करते थे, उन सबके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की गई है। उसके परिणाम सामने हैं। आज हम बड़ी से बड़ी परीक्षाएं भी संपन्न कराते हैं तो तिनका तक नहीं हिलता|



''पारदर्शी व्यवस्था जिनको अच्छी नहीं लग रही है, वे कुछ तो बोलेंगे। वे चाहते ही नहीं कि ईमानदार प्रयास हो, व्यवस्था पारदर्शी बने, योग्यता के अनुसार लोगों को अवसर मिले, आरक्षण के नियमों का पालन हो। जिनको अपनी प्रॉपर्टी जब्त करवानी हो, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा। उन्होंने कहा कि,''अभी हम एक परीक्षा कराने जा रहे हैं, उसमें आवेदकों की संख्या 30 लाख है। यह देश की सबसे बड़ी परीक्षा होने जा रही है।  हमने TET के लिए व्यवस्था बनाई है कि जो एक बार TET पास करेगा, उसके सर्टिफिकेट की मान्यता आजीवन रहेगी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।