आज ६ जनवरी २०२५ को पत्रकार दिवस के अवसर पर नानावली परिसर में एक समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पत्रकारों के योगदान और उनकी भूमिका को सलाम किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार फारूक पठान और उनके साथी इमरान शेख, बाशित कुरैशी,
शफिक काजी, अहमद काजी, सरफराज पठान, अतीक पटेल, मोहसीन सय्यद, शोएब शेख, अफ़ज़ल पठान, तौसीफ शेख उपस्थित थे।
समारोह में पत्रकारों को सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर पत्रकारों ने भी अपने विचार और अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के अध्यक्ष फिरोज मंसूरी ने कहा पत्रकार दिवस के अवसर पर हम पत्रकारों के योगदान को सलाम करते हैं और उनकी भूमिका की सराहना करते हैं।
हमें उम्मीद है कि पत्रकार आगे भी समाज को जागरूक करने और सच्चाई को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान, कार्यक्रम अध्यक्ष फिरोज़ शफी मन्सुरी व उपाध्यक्ष शबनम फिरोज़ मन्सुरी, खलील मंसूरी, हाजी आरिफ मंसूरी, सलमान
मंसूरी, बब्बु शेख, मुश्ताख लालू, अज़हर पठान, सईद पठान, इन सभी ने पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला और उनके योगदान की सराहना की।