मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

15 जुलाई को वाराणसी का दौरा करेंगे PM मोदी, 1500 करोड़ रु की विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को वाराणसी का दौरा करेंगे।इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे|सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री…

15 जुलाई को वाराणसी का दौरा करेंगे PM मोदी, 1500 करोड़ रु की विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
15 जुलाई को वाराणसी का दौरा करेंगे PM मोदी, 1500 करोड़ रु की विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को वाराणसी का दौरा करेंगे।इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे|



सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री बीएचयू में 100 बिस्तरों वाले एमसीएच विंग, गोदौलिया में एक बहु–स्तरीयपार्किंग, गंगा नदी में पर्यटन के विकास के लिए रो-रो नौकाओं और वाराणसी -गाजीपुर राजमार्गपर तीन - लेन वाले फ्लाईओवर पुल समेत विभिन्न सार्वजनिक परियोजनाओं एवं कार्यों का उद्घाटन करेंगे। 



लगभग 744 करोड़ रुपये की लागत कीपरियोजनाओं का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री लगभग 839 करोड़ रुपये की लागत की कई परियोजनाओं और सार्वजनिक कार्यों की आधारशिला भी रखेंगे। 



इनमें सेंटर फॉर स्किल एंड टेक्निकल सपोर्ट ऑफ सेंट्रल इंस्टीच्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी), जल जीवन मिशन के तहत 143 ग्रामीण परियोजनाएं और कारखियांव में आम एवं सब्जी के लिए एकीकृत पैक हाउस शामिल हैं।



दोपहर लगभग 12:15 बजे प्रधानमंत्री इंटरनेशनल को ऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर - रुद्राक्ष का उद्घाटन करेंगे, जिसका निर्माण जापानी सहायता से किया गया है। इसके बाद लगभग दो बजे वो बीएचयू के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग का निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री कोविड की तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों और चिकित्सा पेशेवरों के साथ मुलाकात भी करेंगे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।