लखनऊ: उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में वोटिंग के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर CM योगी पर करारा हमला बोला है| प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहाप्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा,''जनता ने वोट देकर BDC चुना, योगी के जंगलराज ने गोली- बम, पत्थर-लाठी चलाकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों (BDC) को अपहरण कर लिया|
कांग्रेस महासचिवकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''जनता ने वोट देकर बीडीसी चुने, योगी जी के जंगलराज ने गोली, बम, पत्थर, लाठी चलाकर उन्हें धमकाया, उनका अपहरण किया, महिला सदस्यों के साथ बदतमीजी की वोट की ताकत वाले जनतंत्र पर योगीजी का जंगलराज हावी हो गया है। उन्हें ध्यान रखना चाहिए यह देश, इसका लोकतंत्र, इसकी जनता उनसे बड़ी है।
इससे पहले एक वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी। आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं। सरकार वही। व्यवहार वही।