मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : बेटों ने सौतेले बाप की कर दी बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

यूपी के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खौफनाक घटना सामने आई है।यहां दो बेटों ने अपनी मां के साथ मिलकर सौतेले पिता की संपत्ति हथियानें के लिए हत्या कर दी…

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : बेटों ने सौतेले बाप की कर दी बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश न्यूज़ : बेटों ने सौतेले बाप की कर दी बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News


यूपी के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खौफनाक घटना सामने आई है।


यहां दो बेटों ने अपनी मां के साथ मिलकर सौतेले पिता की संपत्ति हथियानें के लिए हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस नें घटना में अलाक़त्ल डंडा व ईंट को बरामद कर लिया है। पुलिस नें जानकारी देते हुए बताया


कि, मृतक नया गांव निवासी सजय वाल्मीकि की पत्नी की कैंसर की बीमारी के चलते करीब चार वर्ष पूर्व पत्नी की मौत हो गई थीं।


मौत के बाद मृतक सजय अकेलापन महसूस करने लगा था। मगर, किसी तरह वह अपने पुत्र ऋतिक, कपिल उर्फ़ पोपिन व पुत्री सरिता के साथ जीवन यापन करने लगा।


दस वर्ष पूर्व अमरोहा के रेहरा थाना क्षेत्र के जल्लोंपुर गांव में रहने वाले सजय के साले की मौत हो गई थीं। साले की पत्नी नन्ही को सहारा देने के लिए उन्होंने उससे शादी कर लीं थीं।


करीब तीन वर्ष से सजय व नन्ही नें एक साथ रहने लगें। शुरुआत में सजय के बच्चों नें नन्ही को माँ का दर्जा नही दिया। वही, नन्ही के पुत्र सोनित व मोहित भी सजय को पिता का दर्जा नही दें सके


समय के मरहम नें सब ठीक किया और सजय के बच्चों नें नन्ही को अपनी माँ स्वीकार कर लिया। उधर,नन्ही के बच्चे भी सजय को पिता कहकर बुलाने लगें थें.


मगर सजय को नही पता था कि नन्ही के बच्चों के दिमाग़ में उसके लिए नफ़रत पनप रही थीं। दस दिन पूर्व नन्ही के पुत्र सोनित एवं मोहित, सजय के घर पर आकर रहने लगें थें।


उधर ऋतिक भी पिछले एक माह से अपने काम पर गाजियाबाद था।बीते सोमवार को संजय का पुत्र कपिल उर्फ़ पोपिन एवं पुत्री सरिता स्कुल गए थें।


घर पर सजय के साथ उसकी पत्नी नन्ही व सौतेले पुत्र सोनित व मोहित थें। इस बीच सजय नें मोहित से नौकरी पर जाने की बात कही थीं।


मोहित नें सौतेले पिता सजय से सम्पति में हिस्सा मांगने की बात कही। सजय नें दूसरी पत्नी नन्ही व उसके दोनों बेटे सोनित और मोहित से


हिस्सा मांगने पर कहासुनी व गाली गलौच शुरू कर दी। जिसका विरोध करते हुए मृतक की दूसरी पत्नी नन्ही नें धक्का दें दिया। जिससे वह खाट पर गिर गया था।


तभी दोनों सौतेले बेटों व मृतक की दूसरी पत्नी नें सिर पर डंडे व ईंट से वार कर दिया।सिर से अधिक खून निकलने के कारण सजय की मौत हो गई।


इस सबंध गढ सर्किल सीओ स्तुति सिंह नें खुलासा करते हुए बताया कि पिता की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी मोहित निवासी ग्राम जल्लोपुर थाना रहरा जनपद अमरोहा को मस्तराम कुटी के पास कच्चा मेला रोड से गिरफ्तार किया है।


आरोपी की निशान देही पर अलाक़त्ल डंडा व ईंट बरामद हुई है। हत्यारे बेटे के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।